हैदराबाद से पार्टनर के साथ जा सकते हैं इन जगहों पर घूमने, IRCTC ने लाइव कर दिया है रोमांटिक टूर पैकेज

फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है, इसलिए लोग इस समय अपने पार्टनर के साथ कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होंगे, जो वेलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ कहीं घूमने नहीं जा पाए होंगे। छुट्टी नहीं मिलने या पर्सनल कारणों की वजह से वह ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि आपकी परेशानी का हल भारतीय रेलवे लेकर आया है। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर हैदराबाद से कुछ ऐसे टूर पैकेज लाइव किए गए हैं, जिससे आप देश की सुंदर जगहों पर घूम पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
KERALA HILLS & WATERS टूर पैकेज

image credit- irctc official website
- भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर इस पैकेज का नाम केरल हिल्स और पानी है।
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 25 फरवरी को होगी।
- पैकेज शुरू होने के बाद आप हर मंगलवार को इससे घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा औग घूमने के लिए कैब और बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज में आपको अलेप्पी और मुन्नार घुमाया जाएगा, जो देश की सबसे सुंदर जगहों में से एक माने जाते हैं।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज फीस- स्लीपर कोच में सफर करने पर दो लोगों को प्रति व्यक्ति 17530 रुपये देने होंगे।
- 3AC कोच का पैकेज बुक करते हैं, तो दो लोगों का प्रति व्यक्ति खर्च 20260 रुपये है।
- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
GOLDEN TRIANGLE टूर पैकेज

image credit- irctc official website
- हैदराबाद से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज का नाम GOLDEN TRIANGLE है।
- पैकेज की शुरुआत 19 फरवरी से हो जाएगी, जिसके बाद आप हर गुरुवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको आगरा/दिल्ली/जयपुर घुमाया जाएगा।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज फीस- स्लीपर कोच में सफर करने पर दो लोगों को प्रति व्यक्ति 24880 रुपये देने होंगे।
- 3AC कोच का पैकेज बुक करते हैं, तो दो लोगों का प्रति व्यक्ति खर्च 27930 रुपये है।
- IRCTC के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंआप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-IRCTC की वेबसाइट पर फरवरी के लिए लाइव हो गया है फैमिली टूर पैकेज, बजट भी है सस्ता
GREEN TRIANGLE OF UTTARAKHAND टूर पैकेज

image credit- irctc official website
- हैदराबाद से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज का नाम उत्तराखंड का हरा त्रिकोण है।
- पैकेज की शुरुआत 25 फरवरी से हो जाएगी, जिसके बाद आप हर मंगलवार इससे यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको नैनीताल/अल्मोड़ा/मुक्तेश्वर/दिल्ली घुमाया जाएगा।
- यह पैकेज भी 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज फीस- स्लीपर कोच में सफर करने पर दो लोगों को प्रति व्यक्ति 26870 रुपये देने होंगे।
- 3AC कोच का पैकेज बुक करते हैं, तो दो लोगों का प्रति व्यक्ति खर्च 29730 रुपये है।
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु वाले एक बार देख लें IRCTC का ये टूर पैकेज, सुविधाएं देखकर हो जाओगे खुश
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।