दिल्ली से जापान ले जा रहा है IRCTC, 9 दिनों में टोक्यो से हिरोशिमा तक 5 शहर घूमने का मौका; जानें पूरी ड‍िटेल्‍स

अगर आप जापान घूमने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं, तो IRCTC आपके ल‍िए सुनहरा मौका लेकर आया है। हम आपकाे इस टूर पैकेज की पूरी ड‍िटेल्‍स दे रहे हैं।
Updated:- 2026-11-03, 13:18 IST
IRCTC Japan Tour Package

विदेश घूमने का सपना तो हर क‍िसी का होता है, लेकिन फ्लाइट टिकट, होटल, वीजा और वहां घूमने की प्लानिंग के बारे में सोचकर ही कई लोग अपना इरादा बदल देते हैं। ऐसे में अगर आप भी जापान घूमना चाहती हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। IRCTC एक खास टूर पैकेज लेकर आया है, जिसके जरिए आप 9 दिनों में जापान के 5 शहरों को एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

इस ट्रिप में आपको टोक्यो से लेकर हिरोशिमा तक कई जगहें देखने काे मिलेगी। इतना ही नहीं, ट्र‍िप के दौरान जापान की बुलेट ट्रेन में बैठने और माउंट फूजी का खूबसूरत नजारा भी देख सकेंगी। IRCTC के इस टूर पैकेज में होटल से लेकर खाने-पीने और घूमने तक की व्यवस्था है। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं ट्रिप की तारीख, खर्च और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में। आइए जानते हैं-

IRCTC Japan Tour Package (2)

image credit- magnific

IRCTC की जापान ट्र‍िप कबसे शुरू होगी?

IRCTC का यह जापान टूर 19 अप्रैल 2027 से शुरू होगा और 27 अप्रैल 2027 तक चलेगा। यानी इस पूरे सफर में 9 दिन लगेंगे। ट्र‍िप की शुरुआत दिल्ली से होगी। यहां से आप ऑल निप्पॉन एयरवेज की फ्लाइट से टोक्यो के लिए रवाना होंगी। इस ट्रिप में आपको जापान के इन 5 शहरों को घूमने का मौका मिलेगा-

  • टोक्यो
  • हमामात्सू
  • क्योटो
  • ओसाका
  • हिरोशिमा

यह भी पढ़ें- IRCTC Special Ramayana Tour Package: जनकपुर से अयोध्या तक, 18 दिनों में करें प्रभु राम से जुड़े धामों के दर्शन

टोक्यो से हिरोशिमा तक कहां-कहां घूमने का मौका मिलेगा?

आपको बता दें क‍ि IRCTC के टूर पैकेज में जापान की कई मशहूर जगहों को शामिल किया गया है। हर शहर में आपको अलग तरह की जगहें देखने को मिलेंगी।

  • टोक्यो की मशहूर जगहें: जापान पहुंचने के बाद आप टोक्यो में असाकुसा मंदिर, टोक्यो स्काईट्री, शिबुया क्रॉसिंग और रेनबो ब्रिज जैसी जगहें देखेंगे। यहां आपको एक अलग ही खूबसूरती देखने को म‍िलेगी।
  • माउंट फूजी का नजारा: इस ट्रिप में माउंट फूजी के 5वें स्टेशन या ओशिनो हक्काई घूमने का मौका मिलेगा। इसके अलावा हकोने में रोपवे की सवारी और पाइरेट शिप में आप घूम पाएंगी।
  • क्योटो और ओसाका की सैर: क्योटो में फेमस बैम्बू फॉरेस्ट भी आप घूम सकती हैं। वहीं, ओसाका में कैसल पार्क और नारा डियर पार्क भी आपको ले जाया जाएगा।
  • बुलेट ट्रेन में सफर: इस ट्रिप की खास बात जापान की बुलेट ट्रेन में ट्रैवल करना भी है। ओसाका से हिरोशिमा जाने और फिर हिरोशिमा से टोक्यो लौटने के लिए बुलेट ट्रेन का सफर कराया जाएगा।

IRCTC Japan Tour Package (1)

image credit- magnific

जापान घूमने के लिए कितना देना होगा पैसा?

इस पैकेज का खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अकेले जा रहे हैं या किसी के साथ कमरा शेयर करेंगी।

ट्र‍िप खर्च
सोलो ट्रैवल (अकेले यात्रा करने पर) 4,77,000 रुपये
ट्विन शेयरिंग (दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर) 3,87,000

IRCTC के जापान टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC के इस पैकेज में सफर के दौरान आराम और खाने-पीने की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है। इसकी कीमत में ये सुविधाएं शामिल हैं-

  • 4-स्टार होटल में ठहरने की सुविधा।
  • टूरिस्ट वीजा।
  • इकॉनमी क्लास में आने-जाने का फ्लाइट टिकट।
  • रोजाना इंड‍ियन रेस्टोरेंट में नाश्ता, दोपहर और रात का खाना।
  • शहरों में घूमने के लिए एसी डीलक्स कोच।
  • सफर के दौरान मदद के लिए अंग्रेजी बोलने वाला गाइड।

बुकिंग से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

जापान की इस ट्रिप पर जाने से पहले कुछ जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स आपको तैयार रखने होंगे। बुकिंग कराने से पहले इन बातों को जरूर समझ लें-

  • सभी लोगों को बुकिंग के समय अपना पैन कार्ड जमा करना होगा।
  • पासपोर्ट की वैलिडिटी ट्र‍िप से लौटने के बाद भी कम से कम 6 महीने तक होनी चाहिए।
  • वीजा के लिए पिछले 3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न देना होगा।
  • इसके साथ पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट भी जमा करना होगा।

एक जरूरी बात यह भी है कि अगर किसी वजह से Embassy आपका वीजा मंजूर नहीं करता है, तो इसकी जिम्मेदारी IRCTC की नहीं होगी। ऐसी स्थिति में जमा क‍िए गए पैसे भी वापस नहीं मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- IRCTC North East Tour Package: 7 दिनों में घूमें काजीरंगा से लेकर हॉर्नबिल फेस्टिवल तक, जानें इस पैकेज की पूरी डिटेल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।