Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

Ayodhya Ram Mandir Tour Package IRCTC: 4 दिनों का पूरा प्लान, किराया और डिटेल्स, जानें पैकेज से पूरा दर्शन कैसे कर पाएंगी आप

श्री राम मंदिर के दर्शन करने के इस टूर पैकेज से यात्रा करना फायदेमंद होगा या नहीं और कितने दिनों के लिए आप इससे यात्रा कर पाएंगी, इसके बारे में पहले ही रेलवे ने जानकारी लाइव कर दी है।
Updated:- 2026-03-19, 13:07 IST
irctc ayodhya ram mandir trip cost itinerary full guide

Ayodhya Ram Mandir बनने बाद ऐसे कई यात्री होंगे, जो अभी तक श्री राम के दर्शन करने नहीं गए होंगे। यहां यात्रा का प्लान बनाने से पहले आपको समय, बजट और सही प्लानिंग की जरूरत होती है। कैसे यात्रा की जाए, इसके लिए अगर आप कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का हो सकता है। श्रीराम के भव्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पूरा ट्रिप प्लान करने की अब आपको जरूरत नहीं होगी। क्योंकि, IRCTC ने यात्रियों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह टूर पैकेज लाइव किया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी और कैसे आप यात्रा प्लान कर सकती हैं, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।

Ayodhya Ram Mandir पैकेज में क्या है खास?

  • पैकेज में आपको वाराणसी घुमाया जा रहा है, जो भारत की आध्यात्मिक शहरे के रूप में जाना जाता है। हिंदू तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने वाले इस शहर में आपको विदेशी पर्यटक भी देखने को मिलेंगे। यहां के मंदिर विश्व के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में से एक है।
  • प्रयागराज- पैकेज में आपको प्रयागराज भी घुमाया जाएगा। त्रिवेणी संगम के निकट स्थित, गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम वाली जगह पर आप घूम पाएंगी। इस जगह के बारे में आपको हिंदू पौराणिक ग्रंथों में भी पढ़ने को मिलेगा। प्राचीन वेदों में इसे प्रयाग के पवित्र शहर के रूप में पूजा जाता है।
  • अयोध्या, वर्षों से राम मंदिर के बनने का इंतजार कर रहे भक्त, इस जगह की अहमियत को खूब जानते हैं। यह भारत का एक प्राचीन शहर है, जो भगवान श्री राम का जन्मस्थान माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- गुजरात का इतना सस्ता टूर पैकेज कहीं और नहीं मिलेगा आपको, जानें IRCTC के साथ सफर में यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Ayodhya Ram Mandir tour

राम मंदिर टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • इस पैकेज से आप 21 मार्च 2026 को यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज टिकट आप अभी बुक कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको कन्फर्म टिकट की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सीट बुक करने की जिम्मेदारी रेलवे की है।
  • इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है।
  • पैकेज में आप प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी घूम पाएंगी।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम RAM JANMABHOOMI TO KASHI VISHWANATH YATRA WITH LUCKNOW EX CHANDIGARH है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

IRCTC tour package

पैकेज फीस

  • पैकेज से अगर आप अकेले सफर कर रही हैं, तो आपको 33,180 रुपये देने होंगे।
  • 2 यात्रियों के लिए पैकेज फीस सस्ता है, इसमें प्रति व्यक्ति 25,390 रुपये देने होते हैं।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस 24,570 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 20,440 रुपये है।
  •  बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।