Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

अगस्त में घूमने का है प्लान? IRCTC के इस टूर पैकेज से बजट में सिक्कम घूमने जाएं

IRCTC के इन टूर पैकेज में यात्रा, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई है। फिर भी आप टिकट बुक करते समय सुविधाओं पर जरूर ध्यान दें।
Updated:- 2026-07-29, 19:57 IST
irctc august 2026 sikkim budget tour packages will get the opportunity to visit several places

भारतीय रेलवे ने अगस्त 2026 के कई टूर पैकेज लाइव कर दिए हैं। इन पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें देश के फेमस हिल स्टेशन, प्राकृतिक पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। मानसून के मौसम में शिमला, मनाली, दार्जिलिंग, ऊटी, मुन्नार और नैनीताल जैसी जगहों पर भी इन पैकेज में घूमने का मौका मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सिक्किम टूर पैकेज के बारे में जानकारी देंगे। मानसून में घूमने के लिए यह सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है।

IRCTC के अगस्त टूर पैकेज से सिक्किम जाएं घूमने

अगस्त की महीने में सिक्किम का नजारा देखने लायक होता है। पहाड़ी रास्तों पर सफर करते समय आपको जगह-जगह खूबसूरत झरने ,हरे-भरे पहाड़ और करीब से उड़ते हुए बादल नजर आएंगे। यह जगह केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शांति और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है।

पैकेज की मुख्य जानकारी

  • पैकेज का नाम: SIKKIM SILVER
  • पैकेज कोड: EHH121
  • समय: 5 रातें / 6 दिन (5 Nights / 6 Days)
  • पैकेज की शुरुआत: बागडोगरा / न्यू जलपाईगुड़ी (Bagdogra / New Jalpaiguri)
  • डेस्टिनेशन (घूमने की जगहें): दार्जिलिंग / गंगटोक / कलिम्पोंग (Darjeeling / Gangtok / Kalimpong)
  • पैकेज की शुरुआत: 03 अगस्त 2026
  • यात्रा कैसे होगी? बस

Monsoon Sikkim travel packages

सिक्किम टूर पैकेज फीस क्या है?

सिक्किम में गाड़ियों का किराया काफी ज्यादा होता है, ऐसे में अगर आप पैकेज से जाएंगी, तो आपको इसकी चिंता नहीं रहेगी। पैकेज में 5 रातें/6 दिन के लिए होटल, घूमना-खाना और इंश्योरेंस जैसी सुविधा पैकेज फीस में ही शामिल की गई है। अगर आप अलग से बुक करेंगी, तो आपको महंगा पड़ सकता है।

पैकेज फीस

  • Comfort कैटेगरी
  • 2 लोग: ₹29,350 प्रति व्यक्ति
  • 3 लोग: ₹22,700 प्रति व्यक्ति
  • 4 लोगों का ग्रुप: ₹22,500 प्रति व्यक्ति
  • 6 लोगों का ग्रुप: ₹18,610 प्रति व्यक्ति

Deluxe कैटेगरी

  • 2 लोग: ₹37,350 प्रति व्यक्ति
  • 3 लोग: ₹28,700 प्रति व्यक्ति
  • 4 लोगों का ग्रुप: ₹30,500 प्रति व्यक्ति
  • 6 लोगों का ग्रुप: ₹26,610 प्रति व्यक्ति

इसे भी पढे़ें- इन्कॉग्निटो मोड से सच में सस्ती मिलती है फ्लाइट टिकट? जानें बुकिंग का यह सीक्रेट

Sikkim 5 nights 6 days itinerary

सिक्किम पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

अगर आप 1 जुलाई से 24 सितंबर या 7 जनवरी से 31 मार्च के बीच यात्रा करते हैं, तो आपको पिक-सीजन के मुकाबले प्रति व्यक्ति ₹8,000 से ₹10,000 तक की सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा सिक्किम में कई जगहों के लिए परमिट बनवाना पड़ता है। पैकेज बुक करने पर ट्रांसपोर्ट और होटल का मैनेजमेंट टूर कंपनी करती है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचता है।

  • होटल प्रति व्यक्ति के अनुसार।
  • सभी जगहों पर घूमने के लिए शेयरिंग वाहन
  • नाश्ता और रात का भोजन शामिल है
  • यात्रा बीमा

इसे भी पढ़ें- पहली बार जा रहे हैं मणिपुर? इंफाल की इन 4 फेमस जगहों पर जाना न भूलें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : irctc official website, magnifci

FAQ
Irctc Tour Pacakge से कभी भी यात्रा कर सकते हैं क्या?
नहीं, तय तारीख के अनुसार ही आप पैकेज से यात्रा कर पाएंगी।
IRCTC के हर टूर पैकेज का बजट सस्ता होता है?
नहीं, कुछ पैकेज मंहगे भी होते हैं। इसलिए आप बजट और सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बुक करें।
IRCTC टूर पैकेज की टिकट रेलवे स्टेशन के काउंटर से बुक हो सकती है?
हां, आप वहां से बुक कर सकती हैं, लेकिन बाद में आपको रिफंड मिलने में दिकक्त हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।