अप्रैल में ट्रिप प्लान कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC ने हर उम्र के लोगों के लिए लाइव कर दिया है बजट Tour Packages

रेलवे की तरफ से अप्रैल टूर पैकेज लाइव हो गया है, लेकिन फिर भी यात्री सही पैकेज का चयन नहीं कर पा रहे हैं। पैकेज बजट में चाहिए, तो वेबसाइट पर ऊपर की तरफ दी गए प्राइस पर भरोसा न करें। आपको पैकेज पर क्लिक करने के बाद अंदर ऑप्शन में बजट प्राइस देखना होगा। अक्सर लोग रेलवे के पैकेज में प्राइस को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं। पैकेज में ऊपर 10000 रुपये लिखा होता है, लेकिन अंदर यही पैकेज 15000 से 20000 रुपये तक हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे द्वारा अप्रैल में लाइव किए गए टूर पैकेज के बारे में बजट के साथ बताएंगे। पैकेज कितना फायदेमंद है और आपको इससे यात्रा करने जाना चाहिए या नहीं आप इससे अंदाजा लगा सकती हैं।
साईं दर्शन पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 1 अप्रैल से हो जाएगी।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- पैकेज शुरू होने के बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा।
- शहर में होटल तक आने जाने और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम SAI SANNIDHI EX HYDERABAD है। पैकेज का नाम सर्च करके इसमें आगे IRCTC लिखकर इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 7920 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6700 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6690 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 5800 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- वेबसाइट पर बाहर की तरफ जो पैकेज फीस आप देखती हैं, वह बच्चों के पैकेज फीस का अमाउंट होता है।बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देते हैं।
इसे भी पढे़ं- Ayodhya Ram Mandir Tour Package IRCTC: 4 दिनों का पूरा प्लान, किराया और डिटेल्स, जानें पैकेज से पूरा दर्शन कैसे कर पाएंगी आप
अयोध्या-वाराणसी दर्शन पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 2 अप्रैल से हो जाएगी। इसके बाद आप 18 अप्रैल को इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा।
- शहर में घूमने के लिए शेयरिंग बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम HOLY KAASHI WITH AYODHYA DARSHAN EX KOCHI है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 42250 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 35000 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 34200 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 33300 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
Puri टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 28 मार्च से ही हो जाएगी। इसके बाद आप हर दिन इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकती हैं।
- पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज का नाम PURI - A TOURIST PARADISE EX - PURI है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 7530 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6700 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 4660 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 4660 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- गुजरात का इतना सस्ता टूर पैकेज कहीं और नहीं मिलेगा आपको, जानें IRCTC के साथ सफर में यात्रियों को क्या मिलेंगी सुविधाएं?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।