April में कर आएं भारत के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन, IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट जान लें

अप्रैल में माता-पिता को या अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन का प्लान कर रही हैं, तो आपके लिए टूर पैकेज से यात्रा करना बेस्ट हो सकता है। रेलवे ने चार-धाम यात्रा से लेकर भारत के फेमस मंदिरों में दर्शन के लिए खास टूर पैकेज बनाया है। इसमें यात्रियों को मंदिर तक लाने-ले जाने और होटल पहुंचाने के लिए गाड़ी की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही, यात्रियों को खाने-पीने के लिए तय मेन्यू के अनुसार तैयारी मिलेगी और ट्रेन से आने-जाने के लिए कन्फर्म सीट भी दी जाएगी। ऐसे में जो यात्री अप्रैल में ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं और उनके पास ट्रेन टिकट नहीं है, तो वह टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। आरामदायक सफर के लिए यह पैकेज बेस्ट है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सोमनाथ दर्शन पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद समेत कई शहरों से हो रही है।
- पैकेज से 8 अप्रैल से यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज 7रात और 8 दिनों का है।
- लंबे ट्रिप का प्लान बना रहे, यात्रियों के लिए पैकेज बेस्ट है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा।
- पैकेज का नाम SUNDAR SAURASHTRA है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 27740 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27050 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8635 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 18340/ रुपये है।
इसे भी पढ़ें- 1 से 10 अप्रैल की बीच शुरू होने जा रहा है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बनाएं प्लान
साईं दर्शन पैकेज
- इस पैकेज की भी शुरुआत हैदराबाद समेत कई शहरों से हो रही है।
- इसमें भी आप 8 अप्रैल से ही यात्रा का प्लान बना पाएंगे।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा।
- पैकेज का नाम SAI SANNIDHI EX HYDERABAD है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 7920/ रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6700 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6690 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 5800 रुपये है।
- यह बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देगा।
इसे भी पढ़ें- अप्रैल में ट्रिप प्लान कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC ने हर उम्र के लोगों के लिए लाइव कर दिया है बजट Tour Packages
मुरुदेश्वर दर्शन पैकेज
- इस पैकेज की भी शुरुआत केवल हैदराबाद से होगी।
- इसमें आप 7 अप्रैल से ही यात्रा का प्लान बना पाएंगे।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा।
- पैकेज का नाम COASTAL KARNATAKA है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 20410 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17950 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17950 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 5800 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।