IRCTC के इस टूर पैकेज से हर शनिवार जा सकती हैं गोवा घूमने, जानें बजट और सभी सुविधाएं

रेलवे ने गोवा घूमने जाने वालों के लिए स्पेशल टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकेज की खासियत यह है कि इससे आप हर शनिवार यात्रा कर पाएंगी, इसलिए आप अप्रैल में किसी भी वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकती हैं। गोवा हर उम्र के लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अप्रैल में यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है, इसलिए आप यहां दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। अप्रैल में यह जगह शांत माहौल, सुनहरी रेत, नीला समंदर और स्वादिष्ट सी-फूड के लिए जानी जाती है। यहां होटल्स भी आपको बजट में मिल जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
गोवा टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत अप्रैल में 18 तारीख से होगी। 18 के बाद ही आप शनिवार यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज पांच रात और छह दिनों का है।
- पैकेज चंडीगढ़ से शुरू होगा, यानी केवल चंडीगढ़ से ही आप यात्रा शुरू कर पाएंगे।
- आस -पास के शहर के लोग यहां आकर यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा। ट्रेन से लगभग 30 से 33 घंटों का समय लग जाएगा।
- पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- April में हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट और सुविधाएं जान लें
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 27,085 रुपये है, लेकिन अगर आप ग्रुप के साथ यात्रा का प्लान करती हैं, तो पैकेज फीस कम है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,405 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,595 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 14,725 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज में आपको 3AC/SL दोनों श्रेणियों में ट्रेन टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
- ध्यान रखें कि दोनों में पैकेज फीस में थोड़ा ही फर्क है।
- गोवा में घूमने के लिए आपको पिक एंड ड्रॉप की सुविधा भी मिलेगी।
- बोट क्रूज में भी सफर कर पाएंगी।
- गोवा में 3 रातों के लिए होटल मिलेगा।
- केवल 3 नाश्ता मिलेगा, लेकिन लंच और डिनर के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के अप्रैल टूर पैकेज में यात्रियों को तिरुपति जाने का मिल रहा है मौका, जानें कितने बजट में ट्रिप हो जाएगा पूरा?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, IRCTC OFFICIAL
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।