ट्रेन के टॉयलेट में जाने से पहले जेब में रख लें ये 6 'Hygiene Weapons', सफर रहेगा सेफ

लंबी ट्रेन जर्नी में सीट, खाने-पीने का सामान और फोन में फिल्में तो हम पहले से प्लान कर लेते हैं, लेकिन एक चीज है, जो कई लोग भूल जाते हैं। वह है ट्रेन का वॉशरूम, सैकड़ों यात्रियों द्वारा इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट में हाइजीन को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होती है। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको पूरा बैग भरकर सफाई का सामान ले जाने की जरूरत नहीं है।
कुछ अच्छी आदतें आपके सफर को काफी आसान बना सकती हैं। आइए जानते हैं ट्रेन के वॉशरूम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ट्रेन का टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए जरूरी बातें
ट्रेन का सफर लंबा होता है। इसलिए देर तक टॉयलेट कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखान काफी जरूरी होता है।
हाथों को सही से धोएं
सबसे जरूरी नियम टॉयलेट यूज करने के बाद और कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोना। हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक धोएं, हथेलियों, उंगलियों के बीच और नाखूनों के आसपास अच्छे से सफाई करें। कोशिश करें कि हाथ धोने के बाद दरवाजा टिश्यू से खोलें।
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से ट्रेनों में सख्त चेकिंग, बिना इन दस्तावेज के यात्रा करने पर लगेगा भारी जुर्माना
अपना छोटा हाइजीन किट साथ रखें
अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर, लिक्विड सोप या सोप स्ट्रिप्स, टिश्यू पेपर, वेट वाइप्स और कचरे के लिए एक डिस्पोजेबल बैग जरूर रखें। अगर ट्रेन में साबुन या पानी न हो तो कम से कम 60% अल्कोहल वाला सैनिटाइजर काम आएगा।
यह भी पढ़ें- क्या हर इमरजेंसी में ट्रेन की चेन खींचना सही है? जानें भारतीय रेलवे के कड़े नियम
हर सरफेस से डरें नहीं
नल और दरवाजे की कुंडी को लेकर घबराना स्वाभाविक है। इन जगहों पर कीटाणु हो सकते हैं, क्योंकि बहुत से लोग इन्हें छूते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप संक्रमित हो जाएंगे।बस आप गंदे हाथों से मुंह को न छुएं।

चप्पल पहनकर ही जाएं
कभी भी नंगे पैर वॉशरूम न जाएं। अगर टॉयलेट में ढक्कन है तो फ्लश से पहले उसे बंद कर दें। अपना फोन, पानी की बोतल या खाने का सामान वॉशरूम की गंदी सतह पर न रखें। कोशिश करें कि टॉयलेट जाते वक्त किसी घर वाले को साथ ले जाएं और ये सब सामान बाहर पकड़ा दें। अगर अकेले ट्रेवल कर रही हैं, तो मैनेज करना होगा।
पीरियड्स के दौरान सफर कर रही हैं तो पहले से तैयारी करें
पीरियड्स के समय ट्रेन में सफर मुश्किल नहीं होना चाहिए। पर्याप्त पैड्स, टिश्यू और डिस्पोजल बैग साथ रखें और हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाने से पहले हाथ धोना बिल्कुल न भूलें। साथ ही अगर आपको दर्द होता है, तो चॉकलेट साथ रखें।

ट्रेन का सफर कितना भी लंबा हो, थोड़ी सी समझदारी और छोटा सा हाइजीन किट आपको कई तरह के इंफेक्शन से बचा सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- ट्रेन में वॉशरूम यूज करने के बाद तुरंत खाना खा सकते हैं क्या?
- बिल्कुल नहीं, वॉशरूम से आकर सीधे खाना खाने से कीटाणु पेट में जा सकते हैं। पहले 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोएं या सैनिटाइजर सूखने के बाद ही कुछ खाएं।
- ट्रेन में टॉयलेट इतना गंदा क्यों हो जाता है?
- एक ही टॉयलेट को सैकड़ों लोग यूज करते हैं और पानी की कमी व साफ-सफाई में देरी के कारण बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, इसलिए खुद का टिश्यू और सैनिटाइजर रखना जरूरी है।
- क्या ट्रेन के वॉशरूम में फोन ले जाना सेफ है?
- नहीं, वॉशरूम की गीली सतह या टंकी पर फोन रखने से उस पर कीटाणु चिपक जाते हैं। कोशिश करें फोन को जेब में ही रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।