बारिश की वजह से इस समय पहाड़ी जगहों पर लगातार लैंडस्लाइड की खबरें देखने को मिल रही है। लेकिन घूमने के शौकीन लोग ऐसी खबरों के बावजूद घूमने निकल पड़ते हैं। हम पहले से अंदाजा नहीं लगा सकते कि कहां लैंडस्लाइड हो सकता है, इसलिए लोग यह सोचकर घूमने निकल पड़ते हैं कि जहां वह जा रहा है, वहां हादसा नहीं होगा। लेकिन कई बार आप घूमने निकल जाते हैं और रास्ते में लैंडस्लाइड की वजह से सड़क बंद हो जाती है। ऐसी स्थित में सड़क पर कई लोग फंस जाते हैं। कहीं आप भी ऐसी स्थिति में न फंस जाएं, इसलिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लैंडस्लाइड के दौरान कैसे अपना बचाव करें।
लैंडस्लाइड की वजह से सड़क पर फंस गए हैं क्या करें?
- अगर आपके सामने ही लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता बंद हो गया है, तो कोशिश करें कि आप वहीं से वापस लौट जाएं। क्योंकि, ऐसी स्थिति में आप परेशान हो जाएंगी।
- सड़क पर अगर आपको पहाड़ों से पत्थर गिरते हुए नजर आ रहा है, तो उस दौरान ये न सोचें कि आप तेज गाड़ी चलाकर आगे निकल जाएंगे। क्योंकि, मलबा बहुत तेजी से नीचे गिरते है, जिसकी वजह से आप हादसे का शिकार हो सकती हैं।
- अगर आप बारिश के मौसम में जा रही हैं, तो अपने साथ जरूरी चीजें खाने-पीने की लेकर जाएं। क्योंकि, कई बार सड़क बंद होने के बाद उस रास्ते पर ट्रैफिक लग जाता है।
- पहाड़ों पर जा रहे हैं, तो आपको ट्रैवल टिप्स का ध्यान रखना चाहिए।
- सड़क पतली होने की वजह से गाड़ी को मोड़ा नहीं जा सकता। इसकी वजह से लोग घंटों तक उस सड़क पर ट्रैफिक में फंसे रहते हैं।
- महिलाओं के लिए जरूरी है कि वह अपने साथ पी बैग लेकर चलें। क्योंकि, नहीं बताया जा सकता कि आप कब तक ट्रैफिक में फंसी रहेंगी।
- जहां लैंडस्लाइड हुआ है वहां खड़े न रहें। क्योंकि, वहां की मिट्टी ढीली हो जाती है, जिसकी वजह से और भी पत्थर गिर सकते हैं।
- अगर बहुत देर तक आप सड़क पर फंसे हैं, तो कोशिश करें कि पैदल चलकर आस-पास किसी होटल में स्टे कर लें और अपनी गाड़ी को वहीं छोड़ दें। देर रात में ऐसी जगह पर गाड़ी में रुके रहना ठीक नहीं है। भुस्खलन से बचने के लिए भी यह फायदा पहंचाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों