बेंगलुरु से मुंबई का ट्रिप अकेले प्लान कर रही हैं? ये 5 सबसे छोटी गलतियां जो ट्रैवलर्स को नहीं करनी चाहिए

कई बार महिलाएं सफर की तैयारियों में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर जाती है, जिसकी वजह से उनका पूरा ट्रिप खराब हो जाता है। यह गलतिया भले ही छोटी हों, लेकिन अकेले सफर के दौरान इरिटेट करती हैं। इससे ट्रिप का मजा चुटकियों में खराब हो सकता है। अगर आप बेंगलुरु से मुंबई का ट्रिप अकेले प्लान कर रही हैं, तो आपको सफर के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह छोटी बातें, आपकी ट्रिप के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो सकती हैं।
इन गलतियों को करने से बचें
- सस्ते ऑफर्स के चक्कर में फंसना- अगर आप किसी पैकेज के जरिए ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो सस्ते ऑफर के चक्कर में किसी भी प्राइवेट कंपनी का टूर पैकेज न बुक करें। पूरी तरह से जांच करने और उनकी सुविधाओं के बारे में पढ़ने के बाद ही पैकेज से सफर का प्लान बनाएं।
- किसी को ट्रैवल डिटेल्स न बताना- अक्सर अकेले सफर करने वाली महिलाएं, सोलो ट्रिप के चक्कर में बिना किसी को जानकारी दिए निकल पड़ती हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेफ्टी के लिए खतरनाक हो सकता है। अपने परिवार या खास दोस्तों को अपने सोलो ट्रिप और लोकेशन के बारे में जरूर बताएं, जहां भी आप जा रही हैं।
- होटल बुकिंग न करवाना- अक्सर देखा जाता है कि लोग सोलो ट्रैवल के दौरान होटल बुकिंग पहले नहीं करवाते। लेकिन जब वह लोकेशन पर पहुंचते हैं, तो कई बार होटल मिलने में परेशानी हो जाती है। इसके साथ ही, अगर आप जाकर होटल बुक करती हैं, तो आपको समझ नहीं आएगा कि होटल कैसा है। लेकिन अगर आप ऑनलाइन बुक करती हैं, तो इसके बारे में पढ़ सकती हैं। हर महिला को जरूरी ट्रैवल टिप्स पता होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें-मानसून में घूमने के लिए क्यों करना खर्चे की टेंशन? बेंगलुरु से 10 हजार के बजट में कपल्स ट्रिप प्लान कर सकते हैं यहां
- भारी बैग ले जाना- इसमें एक बड़ी गलती, सामान ज्यादा लेकर जाना भी है। अक्सर लोग सोचते हैं कि, ज्यादा सामान ले जाने में कोई दिक्कत नहीं। होटल में ले जाकर रखना ही है, तो लेकिन अगर आप अकेले सफर कर रही हैं, तो आपको सामान उठाने के लिए कोई मदद नहीं करने वाला। इसलिए बेहतर है कि आप उतना ही सामान लेकर चलें, जिसे उठाकर चलना और भागना आसान हो। अकेले सफर के लिए अच्छी जगह का चुनाव करना जरूरी है।
- बारिश में घूमने निकल जाना- अक्सर देखा जाता है कि मुंबई में बारिश का नजारा देखने सड़कों पर निकल जाते हैं। लेकिन मुंबई की बारिश रुकने वाली नहीं है और इसमें ट्रैफिक भी बहुत होनो वाला है। इसलिए, अगर आप सोच रही हैं कि बारिश आपको रोमांटिक ट्रिप देगी, तो भूल जाएं। अकेले सफर कर रही हैं, तो समय से होटल जाने और अपनी सेफ्टी का ध्यान आपको खुद ही रखना होगा।
इसे भी पढ़ें-जिंदगी हसीन हो जाएगी, पार्टनर के साथ देश की इन टॉप 5 रोमांटिक जगहों पर घूम आएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।