सिंगल मदर्स मात्र 10 हजार में बच्चे के साथ प्लान कर सकती हैं ट्रिप, बस इन हैक्स को करना होगा फॉलो

सिंगल मदर्स के लिए अकेले बच्चे को संभालना आसान नहीं होता। उनकी जिंदगी में ऐसी कई कठिनाइयां आती हैं, जिन्हें वह अकेले सहती हैं, लेकिन अपने बच्चों की खुशी के लिए वह हर कोशिश करने को तैयार रहती हैं। इस समय बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और बच्चे घूमने की जिद करने लगे हैं। अब मां अपने बच्चे को दुखी नहीं देखना चाहती, इसलिए वह भी ट्रिप प्लानिंग कर रही हैं। लेकिन, सवाल यह है कि वह बजट में ट्रिप प्लान कैसे करे। क्योंकि, उसे उन्हीं पैसों से घर के खर्च भी करना हैं। अगर आप भी बजट की वजह से ट्रिप प्लान करने में परेशान हो रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे, जिससे आप 10 हजार में घूमने का प्लान बना सकती हैं।
सिंगल मदर्स मात्र 10 हजार में ट्रिप प्लान कैसे कर सकती हैं?

इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप सही लोकेशन का चयन करें। सही लोकेशन आपके बजट को कम कर देती हैं। भले ही आप उन जगहों पर घूम चुकी हैं, लेकिन अपने बच्चे के लिए आप सस्ती जगहों का चुनाव कर सकती हैं।
सिंगल मदर्स को ऐसी जगहों का सिलेक्शन करना चाहिए, जहां साधन की सुविधा अच्छी हो। क्योंकि ऐसी जगहों पर सस्ते ऑटो या कैब मिलना आसान रहता है। उदाहरण के लिए पहाड़ी जगहों पर हर चीज का दाम ज्यादा होता है। खाने-पीने से लेकर घूमने के लिए साधन भी बहुत ज्यादा महंगे होते हैं।
इसके अलावा आपको अपने साथ खाने-पीने की ऐसी चीज साथ रखनी चाहिए, जो खराब न हो। आप अपने बच्चे के लिए फल लेकर जा सकती हैं। इससे सेहत भी अच्छी रहती है और भूख भी जल्दी नहीं लगती।
इसके अलावा बजट में घूमने के लिए टूर पैकेज भी बेस्ट होते हैं।
इसे भी पढ़ें-Uttar Pradesh की इन 5 लोकेशन पर समर वेकेशन में बच्चों को ले जा सकती हैं मां
- अगर आप लोकेशन का चयन सही करती हैं, तो आपको होटल भी यहां सस्ते ही मिलते हैं। क्योंकि, यहां पहुंचना आसान होता है।
- इसके अलावा सिंगल मदर्स अगर शहर से बाहर नहीं जाना चाहती हैं, तो शहर में रहकर भी घूमने का प्लान बना सकती हैं। आप शहर में ही बच्चों को ऐसी-ऐसी जगहों पर घुमा आएं, जहां बच्चे हमेशा से जाना चाहते थे। इससे आपके ट्रैवल और होटल का खर्च भी बचेगा और बच्चे शहर में ही अपनी पसंदीदा जगहों पर घूम सकते हैं।
- दूसरे शहरों में घूमने के लिए आप शेयरिंग साधन से घूम सकती हैं, क्योंकि इसका बजट कम होता है। बच्चों के साथ घूमने के ये टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Summer Vacation में 15000 के अंदर बच्चों को घुमाने ले जा सकती हैं आप, इन टूर पैकेज में मिल रहा है अच्छा ऑफर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।