Second marine drive in mumbai: मुंबई जिसे पूरा भारत माया नगरी के नाम से जानता है। मुंबई की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। मुंबई की नाइटलाइफ पूरी दुनिया में फेमस है।
मुंबई की नाइटलाइफ जिस तरह फेमस है, ठीक उसी तरह मरीन ड्राइव भी फेमस है। मरीन ड्राइव मुंबई की एक ऐसी जगह है, जहां हर समय हजारों सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती है। शाम के समय कुछ अधिक ही भीड़ रहती है।
मुंबई में एक ऐसी जगह जिसे इस शहर का दूसरा मरीन ड्राइव माना जाता है। इस आर्टिकल हम आपको मुंबई के दूसरे मरीन ड्राइव की खासियत और आसपास घूमने की बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई 7 छोटे-छोटे द्वीपों से बना हुआ एक खूबसूरत शहर है। इन 7 द्वीपों में से एक द्वीप का नाम मड आइलैंड है। मड आइलैंड को भी मुंबई का दूसरा मरीन ड्राइव कहा जाता है।
मड आइलैंड जिसे कई लोग मध आइलैंड के नाम से भी जानते हैं। यह खूबसूरत आइलैंड अरब सागर और पूर्व में मलाड की खाड़ी से जुड़ा हुआ है। यहां से अरब सागर का मनमोहक दृश्य देखने का एक अलग ही मजा है।
अगर कोई मुंबई की भाग-दौड़ से दूर सुकून का पल बिताना चाहते हैं, तो वो मड आइलैंड के किनारे मौजूद जाते हैं। यह का शांत वातावरण सैलानियों का खूब आकर्षित करता है। वीकेंड में यहां हजारों लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। मड आइलैंड एक रोमांटिक स्थान भी माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Travel: क्या आप छत्तीसगढ़ के मिनी गोवा में घूमना पसंद करेंगे? यादगार रहेगा सफर
मड आइलैंड का मड बीच अपनी खूबसूरती के लिए काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां अन्य दिनों के मुकाबले वीकेंड में सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मड बीच के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने का एक अलग ही मजा है।
अरब सागर की खूबसूरत समुद्री लहरें और सफेद रेत मड बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह बीच वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा मड आइलैंड मछुआरों का घर भी माना जाता है।
मड आइलैंड के आसपास ऐसी कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
मड फोर्ट जिसे कई कई मध फोर्ट का नाम से जानते हैं उसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। इस भव्य का फोर्ट का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा किया किया गया था। हालांकि, आज की तारीख में फोर्ट का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है। (मुंबई में घूमने की बेस्ट जगहें)
मड आइलैंड में मौजूद मड चर्च एक प्राचीन और फेमस चर्च माना जाता है। कहा जाता है कि इस चर्च का इतिहास करीब 500 साल पुरानी है। विशेष मौके पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: सीता जी को मुंह दिखाई में मिला था ये महल, भगवान श्रीकृष्ण व कैकेयी से भी जुड़ी है कथा
मड आइलैंड के पास में मौजूद इरंगल गांव एक खूबसूरत और बेहद ही शांत गांव माना जाता है। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यहां सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस गांव के नाम से प्रसिद्ध इरंगल बीच सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-yometro,fabhotels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।