केरल में मनाना चाहते हैं गर्लफ्रेंड का बर्थडे, तो इस तरह प्लान करें मात्र 10 हजार में ट्रिप

दक्षिण भारत प्राकृतिक सुंदरताओं से भरा हुआ है। यहां आप केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कई राज्यों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इनमें से एक भी जगह की खूबसूरती आपको निराश नहीं करेगी। इन राज्यों में अलग-अलग तरह के पर्यटन स्थल मशहूर है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। इसलिए हर साल देश भर से असंख्य पर्यटक इस दक्षिण भारत में आते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको केरल के कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर को उसके बर्थडे पर लेकर जा सकते हैं। शानदार नजारों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करना, आपके पार्टनर के लिए यादगार हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कम बजट में केरल ट्रिप प्लान करने के कुछ टिप्स बताएंगे।
इस तरह पहुंचे केरल

आप दिल्ली, यूपी, मुंबई या हरियाणा, चाहें जहां से भी केरल के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हो, आपको ट्रेन से ट्रैवल करने का ऑप्शन चुनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कम बजट के साथ-साथ आपको आरामदायक सफर के लिए भी फायदेमंद है।
- दिल्ली से केरल के लिए ट्रेन आपको 800 से 800 रुपये में मिल जाएगा।
- आप अगर AC कोच से सफर करते हैं, तो 2000 से 2500 रुपये तक देने होंगे।
- इस तरह 2 लोगों का स्लीपर कोच में आने-जाने का खर्चा 3200 रुपये होगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से आप टिकट बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
केरल में रहने के लिए होटल

अगर आप होटल बुक करना चाह रहे हैं, तो आपको टूरिस्ट प्लेस से दूर होटल का चुनाव करना चाहिए।
- क्योंकि यहां आपको 1500 से 2000 रुपये में होटल मिल जाएगा।
- अगर आप टूरिस्ट प्लेस पर होटल बुक करते हैं, तो आपको 3000 से 4000 रुपये एक रात के लिए देने पड़ सकते हैं।
- आप अगर 2 दिनों के लिए होटल बुक करते हैं, तो 3000 रुपये में आप रात गुजार सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
केरल में कैसे घूमें

केरल में घूमने के लिए आप कैब बुक करेंगे, तो 2 दिनों के लिए आपको 5000 रुपये तक खर्चा करना पड़ सकता है। इससे बेहतर है कि आप स्कूटी या बाइक रेंट पर ले लें।
- आपको यहां 700 से 800 रुपये में एक दिन के लिए स्कूटी रेंट पर मिल जाएगी।
- इसके बाद आप 500 से 700 रुपये के पेट्रोल में 2 दिनों तक केरल का वादियों में घूम सकते हैं।
- दो दिनों तक केरल घूमने के लिए स्कूटी रेंट और पेट्रोल का कुल खर्चा 2400 रुपये तक आएगा।
केरल में खाने का खर्चा

अब आपके पास 10 हजार में 2 हजार रुपये बचे हैं। आप अपने साथ में खाने के लिए कुछ चीजें साथ में लेकर जा सकते हैं। साथ ही अगर आप होटल से खाना खाने की बजाय स्ट्रीट फूड खाते हैं, तो आप 10 हजार में अपना ट्रिप आसानी से पूरा कर लेंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।