मुंबई से केदारनाथ पहुंचने का सबसे आसान तरीका क्या है? जानें हवाई, सड़क और रेल मार्ग में से क्या है बेस्ट

केदारनाथ धाम के दर्शन करने का प्लान बना रहे मुंबई वासियों को यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी का पता होना चाहिए। क्योंकि, यह यात्रा चढ़ाई वाली होती है। अक्सर केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए गए लोगों को यात्रा में होटल से लेकर पैदल यात्रा से जुड़ी तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ऐसे, लोगों के लिए हम मुंबई से केदारनाथ यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। मुंबई से आप यात्रा की शुरुआत कैसे कर सकते हैं और किस साधन से जाना आपके लिए फायदेमंद है, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।
मुंबई से केदारनाथ कैसे पहुंचे?

आप यहां 3 रास्तों से पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग। इनमें से आप अपने बजट के अनुसार किसी भी मार्ग से यात्रा पूरी कर सकते हैं।
- हवाई मार्ग- अगर आप फ्लाइट से केदारनाथ दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आप मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन आपको फ्लाइट केवल देहरादून से जॉली ग्रांट हवाई अड्डे तक ही मिलेगी। यह केदारनाथ धाम के सबसे पास हवाई अड्डा है। हवाई अड्डा उतरने के बाद आपको कैब या बस से यात्रा करनी होगी।
- ट्रेन से- अगर आप मुंबई से केदारनाथ ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आपको सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। क्योंकि केदारनाथ धाम के पास कोई रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। आप आस-पास के शहरों के लिए ट्रेन ले सकते हैं। मुंबई से आप ऋषिकेश रेलवे स्टेशन तक के लिए ट्रेन ले सकते हैं। यह केदारनाथ के पास सबसे नजदीकी स्टेशन हैं। इसके बाद आपको बस या कैब बुक करना होगा। इसके अलावा आप हरिद्वार के लिए भी ट्रेन ले सकते हैं। यह केदारनाथ पहंचने का सबसे आसान तरीका है।
- सड़क मार्ग- जो लोग अपनी गाड़ी से मुंबई से केदारनाथ जाना चाहते हैं, उन्हें रास्तों पर खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार पहंचना होगा। हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचने के बाद आपका अंतिम पड़ाव होगा गौरीकुंड। क्योंकि गौरीकुंड से आगे पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
इसे भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2025: घर बैठे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की पूजा करें, ऐसे कीजिए ऑनलाइन बुकिंग
कहां से केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है?

आप बस, ट्रेन या हवाई मार्ग किसी भी रास्ते से आ रहे हों, आपको ध्यान रखना चाहिए कि केदारनाथ धाम के लिए लास्ट स्टॉप गौरीकुंड है। गौरीकुंड पहुंचने के बाद आपको केदारनाथ बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती है। इस पैदल यात्रा में भीड़ बहुत ज्यादा होती है। इसलिए लोगों को घंटों तक लाइनों में लगे रहना पड़ता है। जो लोग पैदल चढ़ाई नहीं कर पाते हैं, उनके लिए हेलीकॉप्टर की सवारी मिलती है। हेलीकॉप्टर आपको गौरीकुंड पहुंचने के बाद ही मिलेगा। ध्यान रखें कि आपको मुंबई से केदारनाथ के लिए सीधी फ्लाइट या हेलीकॉप्टर नहीं मिलता।
इसे भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2025 के लिए इस तारीख से शुरू हो रहा है रजिस्ट्रेशन, यहां जानें डाक्यूमेंट्स और यात्रा से जुड़े डिटेल्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- मुंबई से केदारनाथ बजट में पहुंचने के लिए अच्छा साधन कौन सा है?
- मुंबई से केदारनाथ बजट में पहुंचने के लिए रेल मार्ग बेस्ट है। क्योंकि, इससे समय के साथ-साथ खर्च भी कम होता है। आप स्लीपर कोच में ट्रेन टिकट बुक करके, हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए ट्रेन लें। इसके बाद आपको गौरीकुंड के लिए सीधी बस या शेयरिंग कैब बुक करनी है। गौरीकुंड पहुंचने के बाद केदारनाथ तक यात्रा पैदल होती है। इसलिए, ट्रैवल का खर्च गौरीकुंड तक आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।