Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

मई में परिवार के साथ घूमने का है प्लान? पैकिंग करने से पहले देख लें IMD का यह बड़ा अलर्ट

आजकल लोग सिर्फ घूमने के लिए ट्रिप प्लान नहीं करते, बल्कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के चलते भी घूमने जाते है, लेकिन मई में कुछ जगहों पर घूमने जाना आपके लिए भारी साबित हो सकता है।
Updated:- 2026-05-19, 14:10 IST
imd issues heatwave warnings and heavy rain in india major tourist spots haryana to sikkim

मई की तपती गर्मी से हर यात्री परेशान है। ऐसे मौसम में बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन बच्चों के समर वेकेशन में ही आपको उनके साथ कहीं घूमने का मौका मिल पाता है। पूरे साल काम और पढ़ाई में व्यस्त रहने वाले लोग समर वेकेशन का इंतजार कर रहे होते हैं, लेकिन इस समय कुछ जगहों पर घूमने जाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश में कई जगहों पर हीटवेव, लू का अलर्ट और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, आप भी अगर इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको एक बार और सोच लेना चाहिए।

राजस्थान

मौसम विभाग ने राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए,कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां घूमने आती हैं, तो दिन में आपको होटल से बाहर निकलने का मन भी नहीं करेगा। आप पूरे दिन होटल में रहेंगी और शाम को अगर किसी लोकेशन पर घूमने निकलेंगी, तो भी आपको गर्म लू परेशान करेगी। क्योंकि, धरती की तपन की वजह से आपको हवा भी गर्म ही लगेगी। पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में लू का असर सबसे ज्यादा होने की संभावना जताई है। इसलिए, अगर आप इस समय यहां घूमने का प्लान बना रही हैं, तो अलर्ट हो जाएं।

India summer travels

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग अपने परिवार के साथ इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट दिया है। ऐसे में परिवार के साथ इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है। दिन के समय आप घर से बाहर नहीं निकल पाएंगी। इसलिए, अगर आप समर वेकेशन में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

इसे भी पढ़ें- Tadoba Andhari Tiger Reserve: गर्मियों की छुट्टियों में राष्ट्रीय उद्यान जानें का बना रहे हैं प्लान? खूबसूरती के साथ इन 3 बड़ी खूबियों के लिए जाना जाता है ताडोबा टाइगर रिजर्व

IMD weather alerts

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगर आप मई में यहां घूमने का प्लान बना रही हैं, तो जलभराव, भूस्खलन और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग अपने परिवार के साथ नॉर्थ-ईस्ट घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि उन्हें यहां मौसम अच्छा मिलता है। हालांकि, अगर बारिश ज्यादा होगी, तो परेशानी बढ़ जाएगी। आप होटल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। भारी बारिश के दौरान सड़क मार्ग से सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा करना और भी मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से मात्र 20 हजार रुपये में प्लान करें केदारनाथ का ट्रिप, जानें सबसे आसान और सस्ता तरीका

summer vacation planning India

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।