Train में Upper Seat मिल गई? ये हैक्स आपका सफर बना देंगे आसान

ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अक्सर ऊपर की सीट पाकर दुखी हो जाते हैं। उन्हें बार-बार चढ़ने उतरने में आफत आती है, इतना ही नहीं ऊपर की सीट उन्हें बोरिंग भी लगती है, क्योंकि यहां से उन्हें खिड़की के बाहर का नजारा देखने को नहीं मिलता। नीचे की सीट पर बैठे यात्री जहां आसानी से बाहर का दृश्य देख सकते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऊपर की सीट भी आपके लिए मजेदार हो सकती है। जिस सीट को आप सबसे खराब सीट कहती हैं, यही आपके लिए फायदेमंद भी हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
जरूरी सामान को सेफ रख सकती हैं
नीचे की सीट पर आप अपने साथ सामान रखकर सोने में परेशान होती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि नीचे से कोई भी आपका सामान उठाकर ट्रेन से उतर जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। नीचे से सामान लेकर जाना किसी के लिए भी आसान होगा, लेकिन ऊपर की सीट के साथ ऐसा नहीं है। आप अगर कोई सामान ऊपर की सीट पर रखकर बाथरूम भी जा रही हैं, तो भी आपको सेफ लगेगा, क्योंकि ऊपर क्या रखा है, किसी को पता नहीं चलेगा।

सबसे ज्यादा प्राइवेसी वाली सीट
क्या आपने इस सीट को इस नजर से देखा है। यह ऐसी सीट है, जिसमें आपको आस-पास चलते हुए यात्री या किसी के बात करने से कोई परेशानी नहीं होने वाली। इसके साथ ही न ही आपको कोई देखेगा कि आप किस तरह बैठी हैं। आप अपने हिसाब से कैसे भी बैठ सकती हैं और आराम कर सकती हैं। आपका जब मन चाहेगा आप लेट सकती हैं। इसलिए, टिकट बुकिंग के दौरान सीट सिलेक्ट ध्यान से करें।
इसे भी पढ़ें- Night Journey के लिए ट्रेन में किस सीट को माना जाता है सबसे बेस्ट? जानें
बार-बार सीट शेयर करने की झंझट नहीं
ऊपर की सीट में आपको सीट शेयर करने की टेंशन भी नहीं रहती, लेकिन नीचे की सीट के साथ ऐसा नहीं है। नीचे की सीट में कोई भी यात्री जिसके पास सीट नहीं है, वह आकर बैठ जाता है। बार-बार कोई भी यात्री दिन हो या रात कभी भी बैठ सकता है, लेकिन ऊपर की सीट के साथ ऐसा नहीं है। कोई स्पेशली आपके साथ ऊपर की सीट पर बैठने नहीं आने वाला।

भीड़ भी नहीं लगती
ऊपर की सीट में आप पूरा सफर आराम से कर लेती हैं और आपको भीड़ भी कम लगती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब आप ट्रेन से उतरती हैं, तो आपका दिमाग स्ट्रेस में या थका हुआ नहीं होता। आपने पूरा सफर सुकून में बिताया है, इसलिए आपको भीड़ की चिंता भी नहीं रहती। सीट से जुड़ी जानकारी आपको पता होनी चाहिए, क्योंकि आपको दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- IRCTC Vikalp Scheme: वेटिंग टिकट की टेंशन होगी खत्म, जानें कैसे 'विकल्प' फीचर आपको दिला सकता है दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट?
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।