Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:42 AM IST

हनीमून के लिए अच्छी हैं बेंगलुरु के पास ये 3 जगह, यहां जून महीने में भी मिलेगा अच्छा मौसम

गर्मी के मौसम में किसी ठंडी और अच्छी जगह का चुनाव करना कपल्स के लिए एक बड़ा टास्क होता है। क्योंकि अगर आप किसी ऐसे लोकेशन पर चल गए, जहां तापमान 40 से 45 के बीच पहुंच रहा है, तो आपको घूमने में बिल्कुल भी मजा नहीं आएगा। आपका मन बस होटल में ही रहने का करेगा।   
Updated:- 2024-05-23, 14:52 IST
honeymoon places near bengaluru chikmagalur kemmanagun

शादी के बाद कपल्स हनीमून के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं। इस समय गर्मी इतनी ज्यादा है कि उन्हें समझ नहीं आता कि ट्रिप कहां का प्लान करें। अगर आपको जून महीने के लिए हनीमून ट्रिप प्लान करना है, तो यह और भी ज्यादा मुश्किल होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि जून महीने में गर्मी का सितम सबसे ज्यादा होता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु के पास स्थित रोमांटिक जगहों के बारे में बताएंगे। अगर आप किसी और शहर से भी आ रहे हैं, तो बेंगलुरु के साथ-साथ आप इन जगहों को भी एक्स्लोर कर सकते हैं। 

चिकमगलूर

most Romantic places near bengaluru

भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित चिकमगलूर बेंगलुरु के पास रोमांटिक जगह में से एक है। जून के महीने में यहां  का मौसम किसी जन्नत से कम नहीं होता। क्योंकि मानसून के शुरुआती समय में आप एक हनीमून ट्रिप प्लान करने जा रहे हैं। यहां का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच होता है। यहां का मौसम कैम्पिंग और आउटडोर एक्टिविटी के लिए अच्छा होता है। इसलिए अगर सस्ते में हनीमून ट्रिप को पूरा करना चाहते हैं, तो यहां घूमने का प्लान बना लें। यह जगह हरे-भरे हरियाली से घिरी हुई है 

  • बैंगलोर से चिकमंगलूर की दूरी -NH 48 और NH 73 के रास्ते जाने पर  236 किलोमीटर लंबी दूरी आपको तय करनी होगी।
  • इसे पूरा करने में आपको 5 घंटे का समय लगेगा। आप तुमकुर शहर और तिप्तुर शहर में रुक कर थोड़ा आराम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु से मात्र 3 घंटे की दूरी में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

केम्मनगुंडी (Kemmanagundi)

Kemmanagundi

चिकमगलूर के बाद आप केम्मनगुंडी जाने का प्लान बना सकते हैं। चिकमगलूर से इसकी दूरी मात्र 1 घंटे के करीब है। यह ट्रैकिंग और प्रकृति की सैर करने के लिए अच्छी जगह है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो रॉक गार्डन, जेड प्वाइंट, हेब्बे फॉल्स, कालाहस्ती फॉल्स और शिव मंदिर जैसी जगहों पर जाना न भूलें। यह बैंगलोर में बेस्ट हिल स्टेशन माना जाता है।

  • बैंगलोर से आने पर आपको 273.6 की दूरी तय करनी पड़ेगी। 
  • आप 5 घंटे में यहां पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

 

 

हम्पी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bharath | A Proud Indian (@wander__n__wonder)

कर्नाटक राज्य में स्थित एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी घूमने के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। यह स्थान यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में देखा जाता है। पहाड़ियों और घाटियों की गहराई में स्थित यह जगह जून महीने में बेहद सुंदर हो जाती है। हम्पी एक खुला संग्रहालय है जिसमें देखने के लिए 100 से अधिक स्थान हैं। 

  • बैंगलोर से हम्पी की दूरी 374.2 किमी है।
  • यहां पहुंचने में आपको 7 घंटे का समय लगेगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।