अयोध्या में कितने दिनों का होगा दीपोत्सव, यात्रा से पहले जान लें पूरी जानकारी

अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव समारोह की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इस साल 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 4 दिवसीय दीपोत्सव होने वाला है। इस बार का दीपोत्सव सबसे ज्यादा खास होगा। क्योंकि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यह पहला उत्सव मनाया जाएगा। अगर आप भी इस दीपोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले से ही प्लानिंग करनी होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दीपोत्सव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
अयोध्या दीपोत्सव में क्या होगा खास?

- इस भव्य और शानदार दीपोत्सव के लिए अभी दिन है, लेकिन अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
- दीपोत्सव में हर दिन अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और शो आयोजित किए जाएंगे।
- इस बार के दीपोत्सव में आपको 45 मिनट का लेजर शो भी देखने को मिलेगा।
- एक साथ चमकते हजारों आतिशबाजी का नजारा भी देख पाएंगे।
- दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रेरित झांकियां दिखाई जाएंगे। यह 7 तरह की होंगी।
इसे भी पढ़ें- श्री राम के दर्शन के लिए अभी तक नहीं गए हैं अयोध्या, तो यह टूर पैकेज आएगा काम
- दीपोत्सव में होने वाले शो में 100 से अधिक कलाकार भाग लेंगे।
- राम की पैड़ी और नया घाट सहित विभिन्न घाटों को रोशन करने के लिए इस बार 25 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे।
- राम की पैड़ी और नया घाट पर पर्यटकों के लिए लगे द्वार को थीम आधारित लाइट से सजाया जाएगा।
- इसके अलावा अयोध्या आने वाले मार्गों जैसे अयोध्या से गोंडा जाने वाले मार्ग को लाइटों से सजाया जाएगा।
- शहर में 500 अधिक स्थानों पर आकर्षक साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे।
- अयोध्या में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 'राम रथ' सहित 7 बड़ी मशीनों वाली झांकियां होंगी।
- अयोध्या राम मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आप दीपोत्सव के दौरान जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Ayodhya Trip: दिल्ली से 3 दिन अयोध्या घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
अयोध्या दीपोत्सव ऑनलाइन में कैसे ले सकते हैं भाग?

अगर आप अयोध्या नहीं जा सकते हैं, तो ऑनलाइन भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको ‘पवित्र अयोध्या’ ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के ज़रिए अयोध्या के दीपोत्सव में ऑनलाइन भाग लिया जा सकता है। इसके जरिए आप अपनी मर्जी से 1 से लेकर 51 दीये दान करके दीये जलाने में योगदान कर सकते हैं।
योगी सरकार द्वारा इस ऐप को इसलिए लाया गया, ताकि सभी को दीपोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिले और भीड़ को भी कम किया जा सके। इसमें आपको अलग-अलग पैकेज का ऑप्शन मिलता है। जिसके हिसाब से आप दिए की संख्या का चुनाव कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।