Master Passenger List से लेकर विकल्प स्कीम तक, ये 2 बुकिंग हैक्स राखी पर दिला सकते हैं कंफर्म टिकट

इस साल 28 अगस्त 2026 को राखी का त्योहार मनाया जाने वाला है। ऐसे में कई लोग हैं, जो परिवार से दूर नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रह रहे हैं। वह त्योहारों पर ही अपने घर जा पाते हैं, इसलिए पहले से ही ट्रेन, बस और फ्लाइट की टिकट बुक कराना शुरू कर देते हैं। हालांकि, त्योहार के समय ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होना आम बात है। जिन लोगों की ऑफिस से छुट्टी लेट कन्फर्म हुई है, अब उनके लिए ट्रेन टिकट मिलना बहुत मुश्किल है। आपको भी अगर ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे स्कीम के बारे में बताएंगे, जो आपको कंफर्म टिकट दिला सकते हैं।
तत्काल टिकट के लिए बनाएं Master Passenger List
त्योहारों पर तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान हर सेकंड की अहमियत होती है। इसलिए, टिकट बुक करते सम. आप पहले ही मास्टर पैसेंजर लिस्ट बना लें। इसमें आपको बार-बार नाम उम्र, जेंडर और आईडी नंबर डालने में समय बर्बाद नहीं करना होगा।
Master Passenger List कैसे बनाएं?
- सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप खोलें।
- यहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- अब ऊपर दिए गए My Account सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद My Profile के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां Master List या Master Passenger List का ऑप्शन नजर आएगा।
- यहां Add Passenger के ऑप्शन पर जाएं।
- अब यात्री की पूरी जानकारी, जैसे नाम, उम्र और जेंडर जैसी सभी जानकारी डालें और सेव कर दें।
- अब तत्काल टिकट बुक करते समय सिर्फ यात्री का नाम चुनना होगा, डिटेल्स भरने में समय नहीं जाएगा।
VIKALP Scheme से बुक सकती हैं कन्फर्म टिकट
अगर आपकी टिकट वेटिंग लिस्ट में है, तो रेलवे आपको दूसरी ट्रेन में सीट देने का ऑप्शन भी देता है। ध्यान रखें कि उसी रूट पर चल रही दूसरी ट्रेन में सीट खाली होगी, तबी आपको उस ट्रेन में सीट अलॉट होगी।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के नए फीचर्स से सुपरफास्ट होगी टिकट बुकिंग, जानें क्यों है खास?
VIKALP कैसे चुनें?
- इसके लिए सबसे पहले टिकट बुक करते समय ही विकल्प के ऑप्शन का चुनाव कर लें।
- अगर टिकट पहले से बुक है, तो Booking History में जाएं।
- यहां आपको विकल्प के ऑप्शन का चुनाव करें।
- इससे रेलवे दूसरी ट्रेन में सीट उपलब्ध होने पर SMS भेजेगा।
- आपकी नई ट्रेन की जानकारी मिल जाएगी।
Nearby Railway Station से टिकट कैसे खोजें?
अगर आपको एक स्टेशन से टिकट नहीं मिल रही है, तो आप आस-पास के स्टेशन से टिकट बुकिंग कर सकती हैं। इसके अलावा कई बार सिर्फ तारीख या समय बदलने से भी कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आप अगर नई दिल्ली से ट्रेन देख रही हैं और सीटें नहीं मिल पा रही हैं, तो हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और सराय रोहिल्ला जैसे रेलवे स्टेशन से टिकट बुक कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में चढ़ने से पहले कौन-सी 4 चीजें जरूर चेक करें? जानें
यात्री ध्यान रखें कि इनमें से कोई भी तरीका कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं देता, लेकिन सही समय पर इनका इस्तेमाल करने से त्योहारों के दौरान सीट मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।