How To Book Lower Berth: ट्रेन में कभी नहीं मिलती लोवर बर्थ? आज ही जान लें ये तरीके

How To Book Lower Berth In Train (Image- Ai)
How To Book Lower Berth: भारत में ट्रेन से सफर करने वाले लोग 2 तरह के होते हैं। पहले वो, जिन्हें ऊपर वाली सीट से कोई दिक्कत नहीं होती, वो आराम से चढ़ जाते हैं और दूसरे वो, जिनके लिए ऊपर चढ़ना किसी पहाड़ पर चढ़ने जैसा लगता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और उन लोगों के लिए जिन्हें रात में बार-बार नीचे उतरना पड़ता है। अगर आप भी दूसरी कैटेगरी में आते हैं, तो यह खबर आपके ही काम की है।
नीचे वाली सीट यानी Lower Berth मिलना सिर्फ किस्मत का खेल नहीं है। IRCTC पर टिकट बुक करते समय अगर आप 4 छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रख लें, तो आपके लोवर बर्थ मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
Lower Berth बुक करने की 4 सेटिंग्स
अगर आपको भी ट्रेन में कभी लोवर सीट नहीं मिलती है, तो ये 4 सेटिंग आपके जरूर काम आएंगी। अगली बार जरूर करें ट्राई-
1. पैसेंजर्स डिटेल में लोवर बर्थ चुनना मत भूलिए
यह सबसे आसान तरीका है, लेकिन जल्दीबाजी में लोग इसी को भूल जाते हैं। जब आप ट्रेन चुनकर पैसेंजर्स डिटेल्स वाले पेज पर पहुंचते हैं, तो वहां हर यात्री के नाम के बगल में बर्थ प्रेफरेंस का ऑप्शन दिखता है। वहां से लोवर बर्थ को चुन लीजिए।
एक बात का खास ध्यान रखिए- यह ऑप्शन हर यात्री के लिए अलग-अलग चुनना होता है। अगर आप माता-पिता के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो उनका लोवर बर्थ अलग से चुनिए। सिर्फ एक का चुनने से सबको नहीं मिलेगा, लेकिन यहां एक सच्चाई भी समझ लीजिए। लोवर बर्थ चुनने का मतलब यह नहीं है कि आपको वो पक्का मिल ही जाएगी। यह सिर्फ आपकी पसंद बताता है, आखिरी फैसला सीट की उपलब्धता और रेलवे के सिस्टम पर ही होगा।
Image Credit- Pinterest (Prashant)
2. रिसर्वेशन वाला ऑप्शन जरूर चेक करें
बहुत कम लोगों को इस ऑप्शन के बारे में पता होता है, लेकिन यह बहुत काम का है। टिकट बुक करते समय IRCTC आपको रिसर्वेशन च्वाइस का ऑप्शन भी देता है। इसमें आपको कुछ इस तरह के ऑप्शन दिख सकते हैं - जैसे टिकट तभी बुक हो जब कम से कम एक लोवर बर्थ मिले, या तभी बुक हो जब दो लोवर बर्थ मिलें।
अगर आप इस शर्त को चुनती हैं, तो आपका टिकट तभी बुक होगा जब आपकी बताई हुई शर्त पूरी होगी। अगर आप 2 लोगों के लिए बुक कर रहे हैं और दोनों को नीचे वाली सीट चाहिए, तो ये ऑप्शन आपके लिए सबसे बेस्ट है।
यह भी पढ़ें- ट्रेन में अगर टीटीई बदसलूकी करे तो कहां शिकायत करें? जानें क्या कहता है भारतीय रेल का नियम
3. क्या आप स्पेशल कोटा के हकदार हैं? चेक कर लीजिए
सबको एक जैसा नहीं माना जाता, कुछ लोगों के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था कर रखी है। सीनियर सिटीजन, 45 साल से ऊपर की महिला यात्री और गर्भवती महिलाओं को लोवर बर्थ देने में प्राथमिकता दी जाती है, सीट खाली होने पर।
रेलवे ने इसके लिए हर कोच में कुछ लोवर बर्थ अलग से रखी हैं:
स्लीपर क्लास में: हर कोच में 6 से 7 लोवर बर्थ
AC 3 टीयर में: हर कोच में 4 से 5 लोवर बर्थ
AC 2 टीयर में: हर कोच में 3 से 4 लोवर बर्थ
यह सीटें इन सभी कैटेगरी के लोगों में बांटी जाती हैं और ट्रेन के कोच पर निर्भर करती हैं।
4. Book Now दबाने से पहले डिटेल दोबारा चेक करें
ये बात सुनने में छोटी लगती है, लेकिन यहीं पर सबसे ज्यादा गलती होती है। हर यात्री की उम्र और जेंडर एक बार फिर से चेक कर लीजिए। खासकर तब, जब आप सीनियर सिटीजन, 45 साल से ऊपर की महिला या गर्भवती महिला के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, क्योंकि इन्हीं डिटेल्स से तय होता है कि उन्हें लोवर बर्थ की सुविधा मिलेगी या नहीं।
अगर आप माता-पिता के लिए बुक कर रहे हैं, तो सेव डिटेल पर भरोसा मत कीजिए, एक बार आंखों से देखकर कंफर्म कर लीजिए।
Image Credit- Pinterest (Amit)
टिकट बुक करते वक्त ध्यान रखने वाली बातें
ट्रेन में अगर आपको लोवर बर्थ चाहिए तो टिकट बुक करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें।
- Lower Berth की कोई 100% गारंटी वाली ट्रिक नहीं है। ट्रेन, क्लास, सीट की उपलब्धता और यात्री की कैटेगरी पर ही सब निर्भर करता है।
- बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे हैं तो टिकट जल्दी बुक कीजिए, आखिरी समय पर लोवर बर्थ मिलना मुश्किल हो जाता है।
- अलग-अलग ट्रेन और अलग-अलग तारीख पर सीट चेक करके देखिए, कई बार दूसरी ट्रेन में आसानी से लोवर बर्थ मिल जाती है।
- सफर के दौरान अगर कोई लोवर बर्थ खाली हो जाए, तो आप TTE से बात कर सकते हैं। खासकर सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए TTE मदद कर सकते हैं।
- टिकट कंफर्म होने का मतलब लोवर बर्थ कंफर्म होना नहीं है। इसलिए PNR चेक करके ही अपनी सीट कंफर्म मानिए।
यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में अगर कोई कर रहा है आपके साथ छेड़खानी तो इस टोल फ्री नंबर पर करें जरूर कॉल
लंबा सफर खिड़की से बाहर का नजारा देखने, गरम चाय पीने और आराम से सोने के लिए होता है, ऊपर चढ़ने-उतरने की कसरत करने के लिए नहीं। इसलिए अगली बार टिकट बुक करते समय ये 4 सेटिंग जरूर चेक कीजिएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या तत्काल में भी लोवर बर्थ चुन सकते हैं?
- हां, तत्काल में भी आप बर्थ प्रेफरेंस में लोवर बर्थ चुन सकती हैं, लेकिन तत्काल में सीटें बहुत जल्दी भर जाती हैं, इसलिए लोवर बर्थ मिलने के चांस थोड़े कम हो जाते हैं।
- अगर टिकट बुक हो गया लेकिन अपर बर्थ मिली, तो क्या बदल सकते हैं?
- हां, 2 तरीके हैं। पहला, चार्ट बनने से पहले आप टिकट को कैंसिल करके दोबारा बुक कर सकते हैं, लेकिन इसमें कैंसिलेशन चार्ज लगेगा।
- क्या बच्चों के लिए भी लोवर बर्थ की प्राथमिकता मिलती है?
- नहीं, बच्चों के लिए लोवर बर्थ की कोई अलग प्राथमिकता नहीं है। प्राथमिकता सिर्फ सीनियर सिटीजन, 45 साल से ऊपर की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को मिलती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।