फ्री में घूमना चाहती हैं विदेश, तो इस देश की सरकार उठा रही है पूरा खर्च; जान लें अप्लाई करने का तरीका

Free International Trip: विदेश घूमने का सपना भला किसका नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि वो अपनी लाइफ में एक बार International Trip पर जरूर जाए। कुछ लोग घूम भी आते हैं, लेकिन जिनके पास बजट की दिक्कत होती है उनका सपना अधूरा रह जाता है। जब भी विदेश घूमने की बात आती है तो लोगों के मन में अमेरिका, स्विट्जरलैंड, इटली, पेरिस, दुबई या सिंगापुर का ही ख्याल आता है। हालांकि, विदेश घूमना इतना आसान भी नहीं है।
महंगे टिकट्स, पासपोर्ट और वीजा समेत कई डॉक्यूमेंट्स आपको रखने पड़ते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसा देश है जहां आप फ्री में जा सकती हैं और खूब एंजॉय कर सकती हैं, तो क्या आप यकीन करेंगी? जी हां, दरअसल, फिनलैंड सरकार आपको फ्री में अपने देश बुला रही है। वहां से आपके लिए एक स्पेशल ऑफर आया है। आइए जानते हैं वो ऑफर क्या है और आप इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकती हैं-
-1774002726836.jpg)
क्या है पूरा ऑफर?
ये खास मौका फिनलैंड के लेकलैंड (Lakeland) एरिया में घूमने के लिए है। दरअसल, ये यूरोप का सबसे बड़ा लेक वाला इलाका माना जाता है। यहां लोग गर्मियों में आराम करने, नेचर का मजा लेने और खुद को समय देने के लिए जाते हैं। फिनलैंड सरकार ने जो ऑफर निकाला है, उसके तहत 6 कपल्स को सेलेक्ट किया जाएगा। इन्हें फिनलैंड बुलाकर वहां के कल्चर्स से रूबरू कराया जाएगा।
सब कुछ होगा फ्री
खास बात तो ये है कि यहां आने-जाने, रहने-खाने, घूमने-फिरने और यहां तक कि वीजा का जिम्मा भी फिनलैंड सरकार के हाथ में होगा। ट्रिप सात दिन के लिए होगा और जिनका सेलेक्शन होगा, वो जून में फिनलैंड जा पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Thailand Vs Vietnam: पहली बार विदेश यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए कौन सा देश है बेस्ट? जानें
कौन कर सकता है अप्लाई?
अगर आपको ट्रैवल करना पसंद है और आप कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहती हैं, तो इस ऑफर के लिए अप्लाई आप इसमें अप्लाई कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आपको एक पार्टनर (दो लोगों की टीम) के साथ ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।
View this post on Instagram
कैसे करें अप्लाई?
- आपको अपने पार्टनर के साथ एक छोटा सा वीडियो बनाना है। इसमें आपको अपना इंट्रो देना होगा और ये बताना होगा कि आप फिनलैंड में समर वेकेशन को कैसे इमैजिन करती हैं।
- वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और @ourfinland को टैग करें।
- इसके अलावा #ChillLikeAFinn हैशटैग का इस्तेमाल करें।
- ध्यान रखें कि आपका प्रोफाइल पब्लिक होना चाहिए और वीडियो इंग्लिश में होना जरूरी है।
- इसके बाद आपको ChillLikeAFinn.com पर जाकर साइन-अप फॉर्म भरना होगा।
कब तक कर सकती हैं अप्लाई?
आपको बता दें कि इस ऑफर के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 मार्च 2026 तक ही है। इसलिए अगर आप इस मौके को मिस नहीं करना चाहती हैं, तो जल्दी अप्लाई कर दें। वरना ये गोल्डन चांस आपके हाथ से निकल जाएगा।
तो अगर आपका भी विदेश घूमने का सपना है, तो ये गोल्डन चांस बिल्कुल भी मिस न होने दें। क्योंकि फ्री में विदेश घूमने का मौका बार-बार नहीं मिलता, इसलिए देर न करें और आज ही अप्लाई कर दें।
यह भी पढ़ें- हनीमून ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, तो इन 3 विदेशी जगहों पर आएगा 2 लाख से भी कम खर्च
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है?
- फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।