Singapore Travel Tips: सिंगापुर जाने की कर रही हैं प्लानिंग? जान लें ये नया नियम, वरना एयरपोर्ट से लौटना पड़ जाएगा घर

Singapore Travel: विदेश घूमने की चाहत तो हर किसी की होती है। हालांकि, यहां जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। कुछ लोग बजट के चक्कर में नहीं जा पाते हैं तो कुछ लोगों को ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल पाती है या तो वीजा बनकर आने में दिक्कत होती है। विदेश जाने के लिए लगातार नियमों में बदलाव भी होते रहते हैं।
ऐसे में अगर आप सिंगापुर जाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपको नये नियमों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1770278407119.jpg)
क्या है सिंगापुर जाने का नया नियम?
सिंगापुर की इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी (ICA) ने 30 जनवरी 2026 से ये नया नियम लागू किया है। अब चांगी और सेलेटार एयरपोर्ट पर आने वाली सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए प्री-डिपार्चर चेक जरूरी कर दी गई है। इसका मतलब ये है कि आपकी इमिग्रेशन जांच अब उड़ान से पहले ही होगी, न कि सिंगापुर पहुंचने के बाद।
कैसे होगी जांच?
जो भी यात्री उड़ान भरेंगे, उनकी जानकारी पहले ही एयरलाइन को भेज दी जाएगी। ऐसे में दो तरह से चेकिंग की जा सकती है-
- फ्लाइट मैनिफेस्ट
- SG Arrival Card (सिंगापुर अराइवल कार्ड)
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रैवलर्स की बल्ले-बल्ले, अब 20% की जगह देना होगा सिर्फ इतना टैक्स, आखिर क्या है ये नया नियम?
अगर चेकिंग में इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी को कोई गड़बड़ी मिलती है तो तुरंत एयरलाइन को No Boarding का मैसेज भेज दिया जाएगा। इसके बाद एयरलाइन आपको फ्लाइट में बैठने की परमिशन नहीं देगा। कुछ मामलों में चेक-इन के समय एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन भी हो सकता है।
किन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक सकता है एयरलाइन?
- जिनके पास सिंगापुर का वैलिड वीजा नहीं है
- पासपोर्ट की वैलिडिटी 6 महीने से कम है
- SG Arrival Card नहीं भरा गया है या गलत जानकारी दी गई है
- पहले से कोई इमिग्रेशन या सिक्योरिटी से जुड़ा नेगेटिव रिकॉर्ड है
अगर आपके साथ ये चीजें पाई जाती हैं ताे आपको फ्लाइट में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
पहले और अब में क्या फर्क है?
पहले ऐसे मामलों में यात्री को सिंगापुर पहुंचने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर रोका जाता था। अब यही प्रॉसेस फ्लाइट से पहले ही पूरी कर ली जाएगी। अगर कोई इस रूल को फॉलो नहीं करता है तो एयरलाइन पर 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है। इसके साथ ही स्टाफ पर भी कार्रवाई हो सकती है।
बोर्डिंग से रोकने पर क्या करें?
अगर आपको फ्लाइट में नहीं बैठने दिया गया है तो आप ICA के ऑफिशियल फीडबैक चैनल के जरिए संपर्क कर सकती हैं और अपनी सिचुएशन क्लियर कर सकती हैं।
ट्रैवल से पहले ध्यान रखें ये बातें
- पासपोर्ट की वैलिडिटी कम से कम 6 महीने हो
- सिंगापुर का सही वीजा हो
- SG Arrival Card समय पर और सही भरा हो
- फ्लाइट से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स की डबल चेकिंग कर लें
- एयरलाइन की ई-मेल और मैसेज पर भी ध्यान दें
अगर आप भी सिंगापुर जाने की सोच रही हैं तो पहले इन नियमों को जान लेना जरूरी है। इससे आपकी ट्रिप में कोई भी दिक्कत नहीं आने पाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।