Vande Bharat Train Luggage Policy: वंदे भारत ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं आप, जानें

भारत में इस समय कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं। भले ही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या कम है, लेकिन फिर भी इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। क्योंकि, यह बेहद आरामदायक और जल्दी सफर के लिए अच्छी है। यही कारण है कि इस इस ट्रेन की पूरे भारत में काफी डिमांड है। स्वचालित दरवाजे और बेहतर सफाई की सुविधाएं और आरामदायक सीटें इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाती हैं। लेकिन, वंदे भारत ट्रेन के नियम अन्य ट्रेनों के मुकाबले अलग हैं। आप वंदे भारत ट्रेन में ट्रैवल करते हुए जितना चाहे उतना सामान नहीं ले सकते। ऐसा करने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
वंदे भारत ट्रेन में कितने बैग ले जा सकते हैं?
- भारतीय रेल की ओर से यात्रियों के आरामदायक यात्रा के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। वंदे भारत ट्रेन कम घंटे में लंबी दूरी तय करती है, इसलिए इसमें केवल बैठने की ही सीट दी गई होती है। इस ट्रेन में चेयर की तरह सीटें होती हैं, इसलिए इसमें सीटों के नीचे बैग रखने का स्पेस नहीं होता।
- वंदे भारत में ट्रेन में प्रति व्यक्ति 2 से ज्यादा ट्रॉली बैग नहीं ले जा सकते हैं। ऐसाइसलिए, क्योंकि ट्रेन में सीटों के ऊपर बैग रखने का स्पेस होता है। ट्रेन की हर लाइन में 3 और 4 सीटें होती हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति अगर 4 से 5 बैग लाया जाएगा, तो अन्य यात्रियों के लिए ऊपर सामान रखने का स्पेस नहीं बचेगा।
इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन और CC कोच में क्या है अंतर, जानें
इसके अलावा आप वंदे भारत ट्रेन में बड़े बक्से भी नहीं ले जा सकते हैं। ट्रेन में सीटों के ऊपर बने रैक में ज्यादा स्पेस नहीं होता। ये रैक केवल ट्रॉली बैग के साइज के हिसाब से ही बनाए गए हैं।
- वंदे भारत ट्रेन में आप अपना सामान अपनी सीट के साइड में नहीं रख सकते। ऐसा इसलिए, क्योंकि सामान रखने पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत होगी। दोनों तरह की सीटों के बीच केवल उतना ही स्पेस है, जिसमें लोग आ जा सकें।
- इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। लेकिन अगर आपका सामान चोरी हो जाता है, तो इसकी शिकायत आपको सबसे पहले अटेंडेंट, गार्ड या जीआरपी एस्कॉर्ट को देनी होगी।
- आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।