पेरिस से लेकर हॉन्गकॉन्ग तक वेकेशन के लिए इन जगहों पर घूमने निकले स्टार्स, आप भी जाएं

इन गर्मियों की छुट्टियों में कहां घूमने जाएं, समझ नहीं आ रहा है, तो इसमें आपकी मदद स्टार्स कर सकते हैं। कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां बड़े-बड़े स्टार्स को अक्सर घूमने जाते हुए देखा जाता रहा है।  
Updated:- 2024-06-14, 17:30 IST
paris to hong kong famous bollywood stars vacation place

स्टार्स अक्सर समय-समय पर कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। उन्हें देखकर उनके फैंस भी उन जगहों पर घूमने जाते हैं। कई लोग होंगे, जो इन गर्मियों की छुट्टियों में परिवार या अपने पार्टनर के साथ विदेश घूमने जाने की सोच रहे होंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्टार्स के कुछ पसंदीदा इंटरनेशनल प्लेसिस के बारे में जानकारी देंगे। इससे आपको भी अच्छी जगह ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। 

पेरिस

paris to hong kong famous bollywood stars vacation places in summer

इस समय ऐसा लग रहा है, स्टार्स के बीच पेरिस ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। हाल ही में स्टार क्रिकेटर धोनी को अपने परिवार के साथ पेरिस की तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया। उनके अलावा बॉलीवुड स्टार गोविंदा की भांजी आरती सिंह भी हनीमून के लिए पेरिस गई थी। इसलिए अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पेरिस जा सकते हैं। आप भी अपने परिवार के साथ एफिल टॉवर के सामने खड़े होकर तस्वीरें करवाने का मौका न छोड़ें। यह विदेश में हनीमून मनाने के लिए फेमस जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- गोविंदा की भांजी Arti Singh ने यहां मना रही है हनीमून, जानें वहां कैसे घूमने जा सकते हैं आप?

 

हॉन्ग कॉन्ग

hong kong

हाल ही में एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन और जुड़वा बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। वह अपने परिवार के साथ हॉन्गकॉन्ग घूम रही हैं। आप भी यहां इन गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।

यहां आप विक्टोरिया पीक, विक्टोरिया हार्बर और ओशियन पार्क और बिग बुद्धा जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलाना स्पेस म्यूजियम और हॉन्ग कॉन्ग म्यूजियम जैसी जगहें इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC के इन पैकेज से होगा अब विदेश जाने का सपना पूरा

मालदीव

bollywood stars summer vacation spots

इस लिस्ट में मालदीव का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। गर्मियां शुरू होते है, स्टार्स मालदीव घूमने जाने लगते हैं। इसलिए अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मालदीव जा सकते हैं। यात्रियों के आगमन (Arrival) पर 30 दिन का वीजा मिलता है।

यानी मालदीव ऑन अराइवल वीजा की सुविधा उपलब्ध करवाता है। यहां 1 रात के होटल का खर्च 6000 से 7000 रुपये से नहीं आने वाला। इसलिए अगर आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपका बजट अच्छा होना चाहिए। ये सभी जगह घूमने के लिए काफी महंगी हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।