Holi Events In Mumbai: मुंबई की इन जगहों पर होगी होली की मजेदार पार्टी, आप भी जाएं दोस्तों के साथ

25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाने वाला है। लेकिन अभी से लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी है। अगर आप होली मनाने के लिए इस बार घर नहीं जा पा रहे हैं, तो मुंबई की इन जगहों पर पार्टी करने जा सकते हैं। यहां का माहौल काफी लाजवाब होता है, रंग-बिरंगे रंगों और डीजे-ढोल की धुन पर नाचने का मजा लेने के लिए आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए।
होली पार्टी

- लोकेशन- MMRDA Grounds, महाराष्ट्र
- होली का मजा तब दोगुना हो जाएगा, जब सिंगर सुखविंदर सिंह को लाइव गाते हुए सुनेंगे। क्या हो अगर होली पर आपको रिकॉर्डिंग गाना सुनने की बजाय लाइव चल छैंया-छैंया, लगन लगी, चक दे इंडिया, कर हर मैदान फ़तेह, और उड़ी उड़ी जाए जैसा गानें सुनने को मिले। इतने फेमस गाना गाने वाले सिंगर सुखविंदर सिंह को यहां आप लाइव गाते हुए सुन पाएंगे।
- यहां आपको सुबह 10 बजे से सिंगर हनी सिंह को भी लाइव सुनने का मौका मिलेगा।
- समय- होली मिलन समारोह "टेंट बाय द बे" रविवार 24 मार्च 2024, शाम 4 बजे से शुरू होगा।
- एंट्री फीस- अगर आप यहां होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति 800 रुपये देने होंगे।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में इन 5 जगहों पर करें होली सेलिब्रेट, डबल हो जाएगा त्योहार का मजा
कलर्स यूनाइटेड होली फेस्ट 2024

- लोकेशन- नेरुल जिमखाना, नवी मुंबई
- समय- 25 मार्च, सोमवार सुबह 10.30 बजे से यहां होली की पार्टी शुरू हो जाएगी। यहां आपको लाइव सिंगर प्रोग्राम के साथ पुल पार्टी करने का भी मजा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- नोएडा में इन जगहों पर जाएं होली खेलने, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना
यह होली वाली बात है (It’s a Holi Thing)

- लोकेशन- महालक्ष्मी रेस कोर्स, मुंबई
- यहां आप 5 घंटे तक होली खेलने का मजा उठा सकते हैं। (Delhi-NCR की इन जगहों पर खेली जाती है बेस्ट होली)
होली कार्निवल 2024

- लोकेशन- बोरियाली कोरा केंद्र मैदान, बोरीवली
- यहां होली खेलने के लिए प्रति व्यक्ति मात्र 349 रुपये देने होंगे। लगातार 9 घंटे तक डीजे पर नाचने और रंगों के साथ खेलना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं।
होली सेलिब्रेशन
- लोकेशन- सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, लोखंडवाला
- भांगड़ा और बॉलीवुड के गानों के साथ यहां सुबह 9 बजे से होली की पार्टी शुरू हो जाती है। यहां होली सेलिब्रेशन आठ घंटे तक चलता है।
ध्यान रखें कि यहां होली पार्टी के लिए अलग-अलग एंट्री फीस डिसाइड की गई है। इसके लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।