लद्धाख में कब से शुरू हो रहा है हेमिस महोत्सव? जानें तारीख से लेकर कम्प्लीट ट्रैवल गाइड तक सब कुछ

लद्धाख में इस साल 24 और 25 जून 2026 को हेमिस फेस्टिवल मनाया जाएगाय़ यह भारत के सबसे खूबसूरत महोत्सव में से एक है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इसे लद्दाख सांस्कृतिक आयोजनों में से एक माना जाता है, जिसका इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। लद्दाख के प्रसिद्ध Hemis Monastery में हर साल इस महोत्सव का आयोजन होता है। इस पर्व को भगवान बुद्ध के अवतार गुरु पद्मसंभव (Guru Padmasambhava) की जयंती के रूप में मनाते हैं। यह 2 दिनों तक चलने वाला पर्व है। अगर आप लद्धाख जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपको इसका नजारा देखने जरूर जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हेमिस फेस्टिवल में क्या खास होता है?
छम (Cham) मास्क डांस- इस उत्सव में आपको सबसे ज्यादा मास्क डांस पसंद आएगा। यहां बौद्ध मठों में रहने वाले संन्यासी बड़े-बड़े आकार के मुखौटे पहनकर इस उत्सव में डांस करते हैं। इस उत्सव का मकसद अच्छाई की बुराई पर जीत के लिए खुशी मनाना है।
लद्दाखी संस्कृति की झलक- इस उत्सव में आपको हर कोई पारंपरिक कपड़ों में नजर आएगा। लोक नृत्य के साथ-साथ लोक संगीत, स्थानीय व्यंजन और हाथों से बनने वाली चीजों की मार्केट भी यहां आपको देखने को मिलेंगी। आपको यहां लद्दाखी खाने का स्वाद भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Spain में खेलनी है टमाटर वाली होली? 'ला टोमैटिना' उत्सव की डेट्स और पूरा ट्रैवल गाइड पढ़ें यहां
क्या आम लोग जा सकते हैं?
हां, इस उत्सव में हर कोई जा सकता है। यह केवल स्थानीय लोगों या मठ के लोगों के लिए नहीं हैं। देश-विदेश से आए नागरिक इसमें शामिल हो सकते हैं। आपको यहां खाने-पीने और पास ही रहने की सुविधा भी मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- 15 जून के बाद कर आएं दक्षिण भारत के इन जगहों की सैर, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज
किन बातों का ध्यान रखें?
इस उत्सव में शामिल होने के लिए आए लोग ध्यान रखें कि आप धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा न डालें और न ही शोर मचाए। यहां आपको शालीन कपड़े पहनकर आना होगा। कुछ जगहों पर फोटोग्राफी की अनुमति नहीं, इसलिए इस नियम को फॉलो करें और कचरा न फैलाएं।
हेमिस उत्सव का आयोजन कहां होता है?
- इसमें शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको Hemis Monastery पहुंचना होगा। यह मट के अंदर ही आयोजित होता है। लेह से इस मठ की दूरी लगभग 45 किमी है। आपको 2 घंटे का समय यहां पहुंचने में लग सकता है।
- ध्यान रखें कि यहां पहुंचने के लिए आपको लेह से कारू (Karu) की तरफ जाना होगा। यहां से हेमिस गांव के लिए अलग से सड़क निकलती है, जो मठ तक जाती है।
- फेस्टिवल वाले दिन सुबह जल्दी निकलें क्योंकि भीड़ बहुत रहती है।
- गर्म कपड़े जरूर लेकर जाएं, क्योंकि जून में भी गर्मी रहती है।
इसे भी पढ़ें- बिहार से कैसे कर सकते हैं लद्दाख ट्रिप पूरा, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर से जानें अकेले यात्रा करने पर कितना आया खर्च
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।