गुरुद्वारा रीठा साहिब के दर्शन से पहले यात्रा से जुड़ी ये जानकारी जान लें

यह गुरुद्वारा बहुत सुंदर है। इसकी खूबसूरती दूर से ही आपको देखने को मिल जाएगी। लेकिन यहां तक पहुंचने का रास्ता उतना अच्छा नहीं है, इसलिए कोशिश करें कि दिन में ही यात्रा करें।
gurudwara reetha sahib location and travel tips

गुरुद्वारा रीठा साहिब उत्तराखंड में स्थित है। यह स्थान न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से अच्छा माना जाता है, बल्कि शांति, हरियाली और ऐतिहासिक होने की वजह से भी लोग यहां आना पसंद करते हैं। यह जगह सिखों के दसवें गुरु, गुरु नानक देव जी से जुड़ा हुआ स्थल है। अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं, तो आपको यहां गुरुद्वारा रीठा साहिब में आशीर्वाद लेने जरूर जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुरुद्वारा रीठा साहिब तक यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

गुरुद्वारा रीठा साहिब कहां स्थित है? (Where is Gurudwara Reetha Sahib)

gurudwara reetha sahib location and travel tipsS

यह जगह उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित है। पहाड़ों की गोद में बसा यह स्थान शांती के लिए जाना जाता है। अगर आप चंडीगढ़ से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको लगभग 16 घंटे की यात्रा करनी पड़ेगी। मसूरी से भी यहां पहुंचने में लगभग 10 घंटे का समय लगता है। यह लगभग 1,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए यहां पहुंचने में आपको परेशानी हो सकती है।यह भारत केसबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारेमें से एक है।

कैसे पहुंचे (How to Reach Gurudwara Reetha Sahib)

gurudwara reetha sahib location and travel tipsSS

  • गुरुद्वारा रीठा साहिब पहुंचने के लिए पहले आप मसूरी से चंपावत जाना होगा। मसूरी से चंपावत की दूरी लगभग 209 किलोमीटर है। यहां आप बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि यहां आप ट्रेन से नहीं पहुंच सकते हैं। अगर आप दूर शहरों से आ रहे हैं, तो पहले हरिद्वार या देहरादून तक के लिए ट्रेन लें और इसके बाद चंपावत जिले के लिए बस पकड़ें।
  • आप यहां फ्लाइट से भी पहुंच सकते हैं। पंतनगर हवाई अड्डा तक आप फ्लाइट से आ सकते हैं। गुरुद्वारा रीठा साहिब से इसकी दूरी लगभग 4 घंटे की है। इसके बाद आपको बस या कैब लेकर जाना होगा।

गुरुद्वारा रीठा साहिब जाने का खर्च

gurudwara reetha sahib location and travel tipsSSS

  • गुरुद्वारा रीठा साहिब पहुंचने के बाद आपको रहने और खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, यहां पर्याप्त कमरें और बैड की सुविधा मिलती है। इसके अलावा गुरुद्वारे में आपको 24 घंटे खाने की भी सुविधा मिलती है।
  • यहां तक पहुंचने के लिए बस का खर्च लगभग 1000 रुपये तक आ सकता है।
  • अगर आप कैब से आते हैं, तो यात्रा आपको महंगी पड़गी। गुरुद्वारा रीठा साहिब तक के लिए सीधी कैब लेते हैं, तो लगभग 5 हजार से 7 हजार रुपये तक भी देने पड़ सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP