Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

मेरा पहला गोवा ट्रिप, रहने से लेकर खाने-पीने तक, ये जगहें बनीं मेरी ऑल-टाइम फेवरेट

मैंने अपनी यात्रा की शुरुआत दिल्ली से की थी। ट्रिप प्लान करते समय मेरे मन में भी कई सवाल थे, जैसे क्या 20 हजार में मैं गोवा घूमकर आ पाऊंगी, क्या मुझे रहने के लिए सेफ जगह मिल जाएगी? ऐसे ही कई सवालों का जवाब आपको यहां मिलेगा।
Updated:- 2026-06-06, 17:56 IST
goa trip personal experience know which places i liked for eating and staying

पहली बार गोवा का ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपको यह सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है कि यात्रा पर बहुत ज्यादा खर्च आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने अपना 3 दिनों का गोवा ट्रिप लगभग 20000 रुपये में पूरा किया। मेरा खर्च कम होने की सबसे बड़ी वजह सही प्लानिंग और बजट मैनेजमेंट था। हालांकि, यहां एक बात ध्यान रखने वाली है कि मेरा यह खर्च फ्लाइट टिकट पर मिलने वाले अच्छे ऑफर्स और बाकी खर्चों में बचत करने की वजह से आया। अगर आपको ट्रेन से सस्ते टिकट मिल जाते हैं, तो आप अपनी यात्रा को और भी कम बजट में पूरा कर सकती हैं। हालांकि ट्रेन से गोवा पहुंचने में लगभग 2 दिन का समय लग सकता है, जबकि फ्लाइट से आप कुछ ही घंटों में वहां पहुंच जाती हैं।

गलत जगह से स्कूटी लेने पर हो गया नुकसान

सबसे पहले मैंने गोवा पहुंचते ही स्कूटी रेंट पर लेने का फैसला किया, क्योंकि वहां घूमने का यह सबसे अच्छा और बजट-फ्रेंडली तरीका माना जाता है। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद मुझे कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्कूटी रेंट पर मिलने लगी। इसी दौरान एक कैब ड्राइवर ने मेरी मदद करने की बात कही और बताया कि वह मुझे अच्छे बजट में स्कूटी दिलवा देंगे। कई जगहों पर स्कूटी का किराया लगभग 400 रुपये प्रतिदिन था, लेकिन मैंने जिस जगह से स्कूटी ली, वहां मुझे 500 रुपये प्रतिदिन देने के पड़े। बाद में मुझे एहसास हुआ कि जल्दबाजी में फैसला लेना हमेशा सही नहीं होता।

Budget Goa trip

इस अनुभव से आप भी सीख लें कि कभी भी आप किसी दूसरे शहर जा रही हैं, तो किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर तुरंत भरोसा न करें। हो सकता है कि वह आपको फायदा पहुंचने की बजाय आपका नुकसान ही करवा दे।

इसे भी पढ़ें- खूबसूरत वादियों के चक्कर में कहीं जान न चली जाए, चकराता जाने वाले पर्यटक भूलकर भी न करें ये गलती

Affordable Goa vacation

साउथ गोवा आया पसंद

मैंने गोवा जाने से पहले बहुत सारी वीडियो देखी थी, इसलिए सबसे पहले मैं स्कूटी लेकर साउथ गोवा पहुंची। साउथ गोवा शांत जगह है और यहां की गलियां और सड़कें भी खूबसूरत है। इस जगह की खास बात यह है कि यहां के बीच भी साफ हैं। मुझे सबसे ज्यादा अगोंडा बीच (Agonda Beach),पालोलेम बीच (Palolem Beach) और कोला बीच (Cola Beach) पसंद आए।

इसे भी पढ़ें- Beach Wedding: गोवा में बीच डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आता है खर्चा, जानें

North Goa vs South Goa

क्यों नहीं पसंद आया नॉर्थ गोवा?

1 दिन साउथ गोवा में बिताने के बाद दूसरे दिन मैं नॉर्थ गोवा घूमने के लिए गई, लेकिन मुझे नॉर्थ गोवा के बीच उतने ज्यादा पसंद नहीं आए। इसका सबसे बड़ा कारण यहां की भीड़ और शोर था। बीच पर इतना ज्यादा शोर और गंदगी थी की वहां रेट पर बैठने का भी मन नहीं कर रहा था।

rush beaches South Goa

रात के समय इन बीच का हाल सबसे ज्यादा बुरा था, क्योंकि लोग खाने-पीने की चीजें बीच पर ही फेंक दे रहे थे। इसके साथ ही मैं पार्टी लवर नहीं हूं, इसलिए भी मुझे नॉर्थ गोवा पसंद नहीं आया। यह जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो गोवा पार्टी करने और फन के लिए आते हैं। सुकून और शांति की तलाश में आए लोगों के लिए साउथ गोवा बेस्ट होगा।

Affordable Goa vacation planning

साउथ गोवा के होटल आए पसंद

मुझे होटल्स भी साउथ गोवा के पसंद आए। भले ही यहां के होटल महंगे थे, लेकिन फिर भी 2 दिनों की ट्रिप के लिए अच्छा होटल लिया जा सकता है। मैंने बीच साइड होटल लिया था, जहां से लहरों का नजारा और शोर साफ सुनाई दे रहा था। शाम के समय बीच साइड डिनर करना और भी ज्यादा मजेदार था। हालांकि, बीच साइड रेस्टोरेंट के प्राइस काफी ज्यादा मंहगे थे। 2 लोग 1200 रुपये से कम में डिनर नहीं कर सकते। इसलिए मैंने रात के समय डिनर बीच साइड करना पसंद किया, लेकिन सुबह का नाश्ता और खाना बीच से दूर रेस्टोरेंट में किया।

Agonda Palolem Cola beaches

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- herzindagi hindi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।