Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

Dudhwa National Park: बच्चों के साथ जा रहे हैं दुधवा नेशनल पार्क घूमने, तो ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें 5 जरूरी बातें

दुधवा नेशनल पार्क तरह-तरह के पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां पार्क में बच्चों को हिरणों की कई प्रजातियों के अलावा बाघ, तेंदुआ, बारहसिंगा, हाथी, सियार और एक सींग वाला गैंडा भी देखने को मिलेगा।
Updated:- 2024-10-18, 17:21 IST
dudhwa national park in uttar pradesh 5 things you should know before visiting

माता-पिता समय-समय पर बच्चों को कहीं घुमाने का प्लान बनाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि किताबों के मुकाबले बच्चों को आंखों देखी चीजें ज्यादा समझ आती है। साथ ही, हर चीजें आप बच्चों को किताबों से नहीं सिखा सकते। इसके लिए आपको उन्हें घर से बाहर निकालना होगा। जब वह समाज में निकलते है और नई-नई चीजें देखते हैं, तो उन्हें ज्यादा चीजें समझने को मिलती है। बच्चों को पार्क घूमना और तरह-तरह के जानवर देखना अच्छा लगता है।

वह माता-पिता से अक्सर जू जाने की जिद करते रहते हैं। अगर आपके बच्चे भी इस बार वीकेंड पर कहीं जाने की जिद कर रहे हैं, तो आप उन्हें दुधवा नेशनल पार्क घुमाने ले जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क के बारे में 5 खास बातें बताएंगे। यह टिप्स आपको यात्रा करने में मदद करेंगी।

उत्तर प्रदेश के लिए खास है दुधवा राष्ट्रीय उद्यान

dudhwa national park in uttar pradesh 5 things you should know before visiting

उत्तर प्रदेश का दुधवा राष्ट्रीय उद्यान बाघों और बारहसिंघा के लिए पूरे विश्व में जाना जाताहै। लेकिन इसके अलावा यह मोर सहित पक्षियों की कई प्रजातियों का भी घर है। इसे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जैव विविधता वाला राष्ट्रीय उद्यान भी माना जाता है। 1 फरवरी 1977 को दुधवा वन को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- काजीरंगा नेशनल पार्क का नजारा देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका, जानें टिकट प्राइस से लेकर सभी जानकारी

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान यात्रा से जुड़ी 5 जरूरी बातें

  • ध्यान रखें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान एक निश्चित समय के लिए खोला जाता है। आप साल में कुछ महीनों के लिए ही यहां यात्रा कर सकते हैं।
  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के अनुसार 15 नवंबर से 15 जून तक आप यहां घूमने जा सकते हैं।
  • यहां सफारी के लिए भी एक समय चुना गया है। अगर आप इस बीच यात्रा नहीं करते हैं, तो सफारी का मजा नहीं उठा पाएंगे।
  • ध्यान रखें कि सफारी के लिए, व्यक्तिगत वाहनों की अनुमति नहीं है और केवल पंजीकृत वाहनों या जिप्सियों की अनुमति है।
  • सफारी का समय सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • इसके बाद आप दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही सफारी कर पाएंगे।
  • सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सफारी नहीं करवाई जाती।
  • पार्क में प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपये है और वाहन प्रवेश शुल्क 100 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- बेस्ट हैं देश के ये खूबसूरत नेशनल पार्क, घूमने के लिए इस तरह जाएं

दुधवा नेशनल पार्क कैसे पहुंचे

national park in uttar pradesh 5 things you should know before visiting

यह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित है। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन दुधवा है, जो 4 किमी की दूरी पर स्थित है। आप यहां से ऑटो लेकर पार्क जा सकते हैं। अगर आप लखनऊ से जा रहे हैं, तो लखनऊ से दुधवा की दूरी 238 किमी है। उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।