RailOne और IRCTC ऐप में क्या है अंतर? जानें टिकट बुक करने के लिए बेस्ट ऑप्शन

Which App is Better for Train Booking: रेलवन ऐप से टिकट बुक करने पर इस समय यात्रियों को टिकट छूट की भी सुविधा दी जा रही है, ताकि लोग इसे इस्तेमाल करें और इसकी खासियत के बारे में समझ सकें। इस ऐप से अगर आप R-Wallet में पैसे रखकर बुकिंग करते हैं, तो आपको अनरिजर्व और प्लेटफॉर्म टिकट पर 3% की छूट दी जा रही है।
difference between railone or irctc app know which is better for train ticket booking

IRCTC vs RailOne:इंडियन रेलवे की तरफ से हाल ही में RailOne नाम से एक नया ऐप लाया गया है। ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप टिकट बुकिंग के साथ-साथ यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं देता है। इस ऐप में मिलने वाली सुविधाएं IRCTC की टिकट बुकिंग ऐप की तरह ही है। लेकिन नई ऐप आने के बाद लोगों के मन में यह सवाल चल रहा है कि अगर दोनों ऐप एक जैसे ही हैं, तो आखिर नई ऐप लाने का मकसद क्या है। अगर आपके मन में भी सवाल है कि आखिर दोनों ऐप में अंतर क्या है और दोनों में से बेस्ट क्या है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोनों ऐप के बीच अंतर और खासियत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

RailOne और IRCTC एप में क्या है अंतर? (RailOne or IRCTC Which is Better)

  • रेलवन ऐप का डिजाइन IRCTC के मुकाबले अच्छा और आकर्षित है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप इसमें अपना अकाउंट लॉगइन करते हैं, तो यह तेजी से प्रोसेस करता है।
  • इस एप को खोलने के लिए आपको बार-बार कैप्चा नहीं या अकाउंट पासवर्ड भरने की जरूरत नहीं होगी। जब आप रेलवन में अपना अकाउंट बनाएंगे, तो यहां एप पासवर्ड बनाने को कहा जाएगा। आप सिंपल 6 अंकों का पिन बनाएं और सेव कर दें। इससे जब भी आप ऐप खोलेंगे, तो आपको केवल ये 6 अंक डालना होंगा। IRCTC की तरह इसमें कैप्चा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • रेलवन ऐप खोलने के लिए आपको फेस स्कैन का ऑप्शन भी मिलेगा। अगर आप 6 अंकों का पिन नहीं डालना चाहते हैं, तो फेस स्कैन या फिंगर स्कैन का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। IRCTC में आपको पिन के साथ केवल फिंगर स्कैन का ही ऑप्शन मिलता है। इसमें आप फेस स्कैन नहीं कर पाते। इस ऐप से रेलवे टिकट अकाउंट बनाने में भी आसानी होगी।

difference between railone or irctc app know which is better for train ticket booking1

  • IRCTC की एप से अगर आप टिकट बुक करते हैं, तो आपको PNR या कोच पोजीशन से लेकर ट्रेन ट्रैक की सुविधा के लिए दूसरे ऐप डाउनलोड करने पड़ते थे। लेकिन रेलवन में आपको सभी सुविधाएं पहले ही पेज पर देखने को मिल जाती है। आप अपने ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी इसी ऐप में जान पाएंगे।
  • रेल ऐप में दिए गए आइकन और रंग भी IRCTC से ज्यादा आपको अच्छे लगेंगे, क्योंकि इससे आपको हर आइकन को समझने में आसानी होती है।
  • IRCTC की ऐप में आपको रेल रिफंड का ऑप्शन नहीं मिलता। इससे यात्री अगर कोई टिकट कैंसिल करते हैं, तो उन्हें टिकट रिफंड की स्थिति का पता नहीं चल पाता है। लेकिन इस ऐप में रिफंड का भी ऑप्शन मिलता है। अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो रिफंड आया है या नहीं यहां आइकल पर क्लिक करके जान सकते हैं।

IRCTC APP

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, IRCTC OFFICIAL

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP