Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

World Highest Shiva Temple: कैसा होता है दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तक जाने का सफर? पढ़ें खूबसूरत एक्‍सपीर‍ियंस

उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों में बसे तुंगनाथ मंदिर को दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर कहा जाता है। समुद्र तल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर बना ये मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। एडवेंचर का शौक रखने वाले यहां की ट्रैक‍िंग जरूर करते हैं। अगर आप भी यहां जाने की प्‍लानि‍ंग कर रही हैं, तो पहले मेरी फ्रेंड का खूबसूरत एक्‍सपीर‍ियंस भी जान लें।
Updated:- 2026-06-19, 18:24 IST
tungnath mandir trip experience

अगर कोई मुझसे पूछे कि ऐसी कौन-सी जगह है जहां भगवान के दर्शन, एडवेंचर और खूबसूरत नजारे एक साथ मिलते हैं, तो मैं बिना सोचे तुंगनाथ मंदिर का नाम लूंगी। उत्तराखंड के पहाड़ों में बसा तुंगनाथ मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर भी है। ये जमीन से करीब 3,680 मीटर (12,073 फीट) की ऊंचाई पर है। यहां लोग दर्शन करने के साथ-साथ खूबसूरत नजारों को देखने भी आते हैं। मैं फ‍िल्‍हाल ताे अभी नहीं जा पाई हूं लेक‍िन मेरी दोस्‍त द‍िव्‍या शर्मा हाल ही में तुंगनाथ होकर आई है।

उसने मुझे अपना खूबसूरत एक्‍सपीर‍ियंस भी शेयर क‍िया। द‍िव्‍या ने कहा क‍ि यहां तक पहुंचने का रास्ता किसी सपने जैसा सुंदर है। जैसे-जैसे हम ऊपर की तरफ चढ़ते गए, वैसे-वैसे बादलों से ढके पहाड़ और जबरदस्‍त हरि‍याली देखने को म‍िली। तो अगर आप भी तुंगनाथ जाने का प्लान बना रही हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि यहां का सफर इतना सुंदर कैसे है? आइए जानते हैं-

tungnath mandir trip experience (1)

चोपता से हुई ट्र‍िप की शुरुआत

द‍िव्या ने बताया क‍ि तुंगनाथ मंदिर पहुंचने के लिए हमने चोपता से ट्रैकि‍ंग शुरू की थी। ये तो आप भी जानती होंगी क‍ि चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। उसने बताया क‍ि यहां का मौसम, हरियाली और माहौल सब कुछ बहुत शानदार था। मंदिर तक पहुंचने के लिए उसने करीब 3.5 से 4 किलोमीटर की ट्रेकि‍ंग की थी।

यह भी पढ़ें- Lord Shiva Temple Near Lansdowne: 5900 फीट की ऊंचाई पर है महादेव का यह मंद‍िर, शिव भक्त हैं तो इस गर्मी घूम आएं आप

रास्ते में दिखे दिल जीत लेने वाले नजारे

द‍िव्‍या का कहना है क‍ि तुंगनाथ ट्र‍िप पर जाने की सबसे बड़ी खूबी स‍िर्फ मंद‍िर ही नहीं, बल्‍क‍ि वहां तक‍ पहुंचने का खूबसूरत रास्‍ता भी है। जब आपको ह‍िमालय पीक नजर आता है तो खूबसूरती देखते ही बनती है। कई जगह तो ऐसा लगा मानो बादल ब‍िल्‍कुल मेरे पास आ गए हों। इस दौरान हमने कई फोटोज भी क्‍ल‍िक करी।

यह भी पढ़ें- Pondicherry ट्रिप की प्लानिंग करने से पहले जरूर पढ़ें यह मजेदार ट्रैवल एक्सपीरियंस

tungnath mandir trip experience (4)

हर कदम पर महसूस हुई शांति

ट्रैक‍िंग में ऐसा ब‍िल्‍कुल नहीं था क‍ि बहुत कम लोग नजर आ रहे थे। लोगों की अच्‍छी खासी भीड़ देखने को म‍िली। इसके बावजूद यहां सुकून म‍िल रहा था। रास्ते में तो कई बार पक्षियों की चहचहाहट सुनने को म‍िली। तुंगनाथ पहुंचकर ऐसा लगा क‍ि जैसे कुछ लाइफ में कोई स्‍ट्रेस है ही नहीं। वहां ज‍ितने लोग भी आए थे, सभी को ये कहते सुनने को म‍िल रहा था क‍ि असली सुकून यहीं है।

यह भी पढ़ें- Adventure Sports In Ooty: ऊटी जा रही हैं तो म‍िस न करें ये एडवेंचर एक्‍ट‍िवटीज, मैंने भी क‍िया है ट्राई

 

tungnath mandir trip experience (4)

पंच केदार में से एक है तुंगनाथ

आपको बता दें क‍ि तुंगनाथ को पंच केदार में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है क‍ि महाभारत के युद्ध के बाद पांडव भगवान श‍िव का आशीर्वाद लेने के ल‍िए न‍िकले थे। उसी दौरान उन्‍होंने ये मंद‍िर बनाया था।

tungnath mandir trip experience (5)

मंदिर पहुंचकर मिला अलग ही सुकून

द‍िव्या ने कहा क‍ि ट्रेक पूरा होने के बाद जब हमें पहली बार मंदिर दिखाई द‍िया, तो सारी थकान जैसे गायब हो गई। पत्थरों से बना ये प्राचीन मंदिर पहाड़ों के बीच बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा था। यहां हमने मंद‍िर में दर्शन करने के बाद कुछ देर बैठकर आसपास के खूबसूरत नजारों का भी दीदार क‍िया। ये खूबसूरती पहले कहीं नहीं देखने को म‍िली थी।

यह भी पढ़ें- Pink City Jaipur History: जयपुर को सब कहते हैं 'पिंक सिटी', पर क्या आप जानते हैं यह गुलाबी शहर कैसे और क्यों बना?

चंद्रशिला ट्रेक भी करें

हमारे पास समय था तो हम तुंगनाथ से चंद्रशिला तक भी गए। चंद्रशिला से हिमालय की कई खूबसूरत पीक देखने को म‍िली। इसके ल‍िए एक्‍स्‍ट्रा ट्रैक‍िंग करनी पड़ी लेक‍िन इसकी खूबसूरती ने सब भुला द‍िया।

tungnath mandir trip experience (3)

कब जाएं तुंगनाथ?

तुंगनाथ जाने के लिए मई से जून और सितंबर से नवंबर का समय सबसे अच्‍छा होता है। माॅनसून में यहां जाना अवॉइड करें। वहीं, सर्दियों में यहां हैवी स्‍नोफाल होता है। इसल‍िए मौसम की जानकारी लेकर ही ट्र‍िप प्‍लान करें।

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • कंफर्टे ट्रेकिंग शूज पहनें।
  • पानी की बॉटल साथ रखें।
  • मौसम देखकर गर्म कपड़े रख लें।
  • ऊंचाई पर धीरे-धीरे चलें।
  • रास्ते में गंदगी न फैलाएं।

तो अगर आप भी तुंगनाथ जाने का प्‍लान बना रही हैं, तो आप ये खूबसूरत एक्‍सपीरि‍यंस पढ़ लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Self Divya Sharma

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।