Tue Sep 29, 2026 | Updated 03:38 PM IST

Packing Hack: ट्रिप पर जूतों से गंदे न हों कपड़े, शू-बैग की जगह काम आएगा 10 रुपये का 'शावर कैप'

अगर आप भी ट्रिप के दौरान अपने शूज को कपड़ों के साथ सुरक्षित और सफाई से रखना चाहती हैं, तो बजट-फ्रेंडली शू-पैकिंग हैक आजमा सकती हैं। 
Updated:- 2026-09-29, 14:21 IST
image

घूमने-फिरने के शौकीन अक्सर कहीं न कहीं ट्रिप प्लान कर ही लेते हैं। छुट्टियों में घूमना अधिकतर लोगों को पसंद होता है, लेकिन सफर से पहले सामान की पैकिंग करना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है। ट्रिप पर जाते समय लोग कपड़े और बाकी सामान तो आसानी से रख लेते हैं, लेकिन जूते रखने की बड़ी टेंशन होती है। अगर आप भी पैकिंग के वक्त शूज कैरी नहीं कर पाती हैं या जूते कैरी करने के लिए बाजार से महंगे शू बैग्स खरीदती हैं, तो अब ऐसा करने के बजाय आप कम खर्चे में आसानी से अपने जूतों को पैक करके ट्रिप पर ले जा सकती हैं।

शू बैग्स की जगह इस्तेमाल करें शावर कैप

अक्सर लोग ट्रिप पर जाने से पहले जूते बैग में रखने के लिए बेवजह पैसे खर्च करते हैं और महंगे शू बैग्स लेकर आते हैं। लेकिन अब आप केवल 10 रुपए में मिलने वाली एक साधारण शावर कैप खरीदकर अपने जूतों को आसानी से रख सकती हैं। आइए जानते हैं शावर कैप के इस स्मार्ट ट्रैवल हैक के बारे में -

2 - 2026-09-29T140916.959

जूते रखने के लिए शावर कैप हैक

अगर आप भी किसी खास ट्रिप पर जा रही हैं और अपने जूते रखने के लिए महंगे शू बैग्स खरीदने की सोच रही हैं, तो अब फिजूल खर्च करने के बजाय आप बेहद सस्ते में अपना काम पूरा कर सकती हैं। नहाते समय बालों को भीगने से बचाने के लिए हम जिस प्लास्टिक शावर कैप का इस्तेमाल करते हैं, उसी शावर कैप का इस्तेमाल जूतों को पैक करने के लिए भी कर सकती हैं।

इसके लिए अपने जूते के तलवे वाले निचले हिस्से को शावर कैप के अंदर घुसा दें। इसका इलास्टिक जूते के ऊपरी हिस्से को अच्छी तरह से कसकर पकड़ लेता है, जिससे जूते के सोल पर लगी धूल-मिट्टी और गंदगी शावर कैप के अंदर ही रहती है और सूटकेस के बाकी कपड़े भी गंदे नहीं होते।

यह भी पढ़ें- न छिलेंगे पैर, न होगी दिक्कत; 5 मिनट में जूतों को ऐसे बनाएं कंफर्टेबल

शू बैग्स के मुकाबले शावर कैप क्यों है बेहतर?

बाजार में मिलने वाले कैनवास या कपड़े के महंगे शू बैग्स हमारी जेब पर असर डालते हैं। यही नहीं, ये सूटकेस में बहुत ज्यादा जगह भी घेरते हैं, जिससे कपड़े रखने की जगह कम पड़ जाती है। इसके अलावा, जूते के तलवे पर कीचड़ या ज्यादा गंदगी लगी होने से शू बैग्स अंदर से गंदे हो जाते हैं, जिन्हें बार-बार धोना पड़ता है। वहीं प्लास्टिक या वाटरप्रूफ शावर कैप बहुत पतली होती है, जिससे यह सूटकेस में आसानी से एडजस्ट हो जाती है और ज्यादा जगह भी नहीं घेरती। अगर यह ज्यादा गंदी हो जाए तो आप इसे आसानी से बदल भी सकती हैं।

3 (26)

शावर कैप में जूते पैक करने का सही तरीका

अगर आप भी शावर कैप में जूते पैक करना चाहती हैं, तो सबसे पहले इसका सही तरीका जान लें -

  • सबसे पहले जूते के निचले हिस्से को किसी सूखे कपड़े या टिशू पेपर से हल्का साफ कर लें।
  • इसके बाद दोनों जूतों को आपस में सटाकर अपोजिट डायरेक्शन में रखें यानी एक जूते का पंजा दूसरे जूते की एड़ी की तरफ हो।
  • अब दोनों जूतों के निचले हिस्से पर एक बड़ा शावर कैप पहना दें। अगर आपके जूते ज्यादा बड़े हैं या स्पोर्ट्स शूज हैं, तो आप दोनों जूतों को अलग-अलग शावर कैप में भी रख सकती हैं।
  • अब आप इन्हें सूटकेस में जहां भी थोड़ी जगह दिखे, उसके किनारे पर आसानी से फिट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिना पॉलिश चमकेंगे जूते, घर में मौजूद इन 7 चीजों से काले और भूरे जूतों में लाएं नई जैसी चमक

निष्कर्ष: अक्सर हम बड़े-बड़े होटलों में रुकते हैं और वहां मिलने वाले शावर कैप को इस्तेमाल न होने पर ऐसे ही छोड़ देते हैं। लेकिन अब आप उन्हीं शावर कैप्स का इस्तेमाल करके अपने जूतों को बिना कपड़े गंदे किए आसानी से सूटकेस में रख सकती हैं। अगर आप भी अभी तक महंगे शू बैग्स खरीदती थीं, तो अब पैसे बचाएं और इस 10 रुपए की छोटी सी चीज का इस्तेमाल करके आसानी से जूतों को पैक करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

(image credit: MAGNIFIC)

FAQ
जूतों को पैक करने के लिए शू-बैग की जगह शावर कैप का इस्तेमाल कैसे करें?
बस शावर कैप के फैले हुए हिस्से को जूते के नीचे वाले तलवे की तरफ से चढ़ाएं। इसका इलास्टिक जूते के किनारों को अच्छी तरह पकड़ लेता है और नीचे की सारी धूल व गंदगी कैप के अंदर ही बंद हो जाती है।
क्या एक ही शावर कैप में जूतों की पूरी जोड़ी आ जाती है?
अगर जूते छोटे या पतले हैं, तो दोनों जूते एक शावर कैप में आ जाते हैं। स्पोर्ट्स शूज़ या हैवी स्नीकर्स के लिए दो अलग-अलग शावर कैप का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
क्या 10 रुपये वाला प्लास्टिक शावर कैप सच में मजबूत और दोबारा इस्तेमाल के लायक होता है?
जी हां, वॉटरप्रूफ प्लास्टिक शावर कैप काफी टिकाऊ होते हैं। ट्रिप खत्म होने के बाद इन्हें बस पानी से धोकर या गीले कपड़े से पोंछकर सुखा लें, और अगली यात्रा में दोबारा इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।