बिना पॉलिश चमकेंगे जूते, घर में मौजूद इन 7 चीजों से काले और भूरे जूतों में लाएं नई जैसी चमक

Shine Brown Shoes Without Shoe Polish: ऑफिस जाना हो या फिर किसी खास पार्टी या फंक्शन में, लोग कपड़े से लेकर जूते की चमक का खास ख्याल रखते हैं, लेकिन क्या हो कि शू पॉलिश की करने की बारी हो और पॉलिश खत्म हो। अब ऐसे में हम इंस्टेंट डिलीवरी वाले ऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इतना भी समय नहीं हो पाता है कि ऑनलाइन सामान मंगवाया जा सकें। गंदे और धूल-मिट्टी से जमे जूते पहन के जाने में शर्म आती है। इस समस्या से निपटने के लिए हम आमतौर पर कपड़ा गीला करके उसे साफ करते हैं, लेकिन जैसे ही पानी सूखता है, जूते पर लाइन बनी हुई नजर आने लगती है।
अगर आप पॉलिश खत्म होने के बाद वाली परेशानी से बचना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अब आप सोच रही होंगी कि भला ऐसे कैसे? आज के इस आर्टिकल में हम आपको 7 ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शू-पॉलिश के अलटरनेट काम कर सकता है। नीचे जानें-
केले का छिलका वापस लाएगा जूते की चमक

यह जूतों को चमकाने का सबसे असरदार तरीका है। केले के छिलके का सफेद हिस्सा अपने चमड़े के जूतों पर रगड़ें। इसमें मौजूद पोटेशियम लेदर को चमक देता है। लास्ट में साफ कपड़े से पोंछ लें, जूते चमक उठेंगे।
इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदे सफेद जूते भी जाएंगे चमक, बस अपनानी होंगी Baking Soda की इन 4 में से कोई एक टिप्स
नारियल या जैतून का तेल का करें इस्तेमाल
तेल लेदर के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। एक मुलायम सूती कपड़े पर 2-3 बूंद तेल लें और जूतों पर हल्के हाथ से मालिश करें। यह न केवल चमक लाएगा, बल्कि लेदर को नरम भी रखेगा जिससे जूते जल्दी नहीं फटेंगे।
टूथपेस्ट का करें यूज

अगर आपके जूतों के सोल सफेद हैं या जूतों पर जिद्दी निशान लग गए हैं, तो थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और पुराने ब्रश से रगड़ें। गीले कपड़े से पोंछने के बाद आपके जूते बिल्कुल नए जैसे दिखने लगेंगे।
पेट्रोलियम जेली का करें इस्तेमाल
वैसलीन जूतों की खरोंचों को छुपाने और उन्हें पॉलिश जैसा लुक देने के लिए बेहतरीन है। थोड़ा सा वैसलीन जूतों पर लगाकर कपड़े से रगड़ें। यह जूतों पर एक वाटरप्रूफ परत भी बना देता है, जो धूल-मिट्टी को जमने से रोकती है।
नींबू का रस दिखाएगा कमाल
काले और भूरे जूतों की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए नींबू का रस बहुत काम आता है। नींबू के रस की कुछ बूंदों को कपड़े में लेकर जूतों पर रगड़ें। इसकी एसिडिक प्रॉपर्टीज गंदगी को काटकर नेचुरल चमक बहाल करती हैं।
सिरका और अलसी का तेल करेगा कमाल

एक चम्मच सिरका और दो चम्मच अलसी का तेल मिलाकर एक घोल तैयार करें। इसे जूतों पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ लें। यह नुस्खा महंगे से महंगे चमड़े के जूतों के लिए सुरक्षित और असरदार है।
हेयर कंडीशनर का करें इस्तेमाल
जिस तरह कंडीशनर आपके बालों को रेशमी बनाता है, उसी तरह यह लेदर के जूतों को भी एक नई जान देता है। बस थोड़ा सा कंडीशनर जूतों पर लगाकर रगड़ें, यह आपके जूतों को नमी देगा और उन्हें डल होने से बचाएगा।
इसे भी पढ़ें- जूतों पर लग गई है फंगस तो साफ करने के लिए लें इन टिप्स की मदद
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।