Monsoon में ट्रिप प्लान करने से पहले देखें लिस्ट, ये खूबसूरत जगहें बरसात में बन जाती हैं डेंजर जोन

मॉनसून आते ही हर किसी को घूमने का मन करने लगता है। हमारे यहां भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो मॉनसून में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। इसी वजह से कई लोग मॉनसून में छुट्टियाें की प्लानिं करते हैं, लेकिन जो जगहें बारिश में खूबसूरत दिखती हैं, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती हैं। इसी कारण सोच समझकर ट्रिप प्लान करने की सलाह दी जाती है।
दरअसल, कुछ जगहों पर मॉनसून के समय लैंडस्लाइड, बाढ़, सड़क बंद होने और नदियों के उफान से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप इन दिनाें कहीं घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो उन जगहों के बारे में जरूर जान लें जहां बारिश के समय खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं-
मसूरी, नैनीताल और उत्तराखंड के कई हिल स्टेशंस
उत्तराखंड में कई हिल स्टेशंस हैं जहां लोगों की भीड़ सालों साल देखने को मिलती है, लेकिन मॉनसून में यहां जाना आपके लिए चुनौती बन सकता है। दरअसल, बारिश के समय कई जगहों पर लैंडस्लाइड हो सकती है। पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी गिरने से कभी भी सड़कें बंद हो जाती हैं। इसके अलावा नदियों का वॉटर फ्लो भी बढ़ जाता है। साथ ही आए दिन कहीं न कहीं बादल फटने की खबरें भी आती रहती हैं। इसलिए अगर आप मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बद्रीनाथ और जोशीमठ जैसी जगहों पर जाने का साेच रही हैं तो अभी थोड़ा रुक जाएं।
-1783401306483.jpg)
कुल्लू-मनाली
हिमाचल प्रदेश का कुल्लू-मनाली बहुत ही खूबसूरत जगह है, लेकिन बारिश में यहां जान भी खतरे से खाली नहीं होता है। दरअसल, भारी बारिश होने पर पहाड़ों से मलबा सड़कों पर आ जाता है। इससे कई बार तो रास्ते भी बंद हो जाते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसा कई बार हुआ है कि कई जगहों पर बाढ़ और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसलिए अगर आप यहां जाने के बारे में सोच रही हैं तो बेहतर रहेगा कि मौसम का अपडेट ले लें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ किले और महल नहीं, राजस्थान के ये खूबसूरत Waterfalls जीत लेंगे आपका दिल
दार्जिलिंग
खूबसूरत हिल स्टेशन की बात होती है तो वेस्ट बंगाल के दार्जिलिंग का ख्याल जरूर आता है। ये जगह अपनी खूबसूरत वादियों और चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। बारिश के दौरान यहां की नेचुरल ब्यूटी ताे और भी ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन इसी समय कुछ खतरे भी बढ़ जाते हैं। जैसे- तीस्ता नदी का फ्लो कई बार काफी बढ़ जाता है। लगातार बारिश होने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए सोच-समझकर ही दार्जिलिंग का ट्रिप प्लान करें।
-1783401344123.jpg)
नॉर्थ ईस्ट और कुछ इलाके
बारिश के मौसम में नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के कई राज्यों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। असम और अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों पर भारी बारिश से कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा अगर आप मुंबई या गोवा जाने का सोच रही हैं तो अभी आप थोड़ा रुक सकती हैं। इन दिनों मुंबई के हालात थोड़े खराब हैं।
ट्रिप प्लान करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
मॉनसून में ट्रिप पर जाना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन खुद की सेफ्टी का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है। इसलिए ट्रिप प्लान करते समय कुछ बातें ध्यान में रखें। जैसे-
यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: शिमला, मसूरी या शिलॉन्ग? जून-जुलाई की छुट्टियों में कौन-सी जगह जाएं?
- ट्रिप प्लान करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लें।
- जहां जा रही हैं वहां के हालात जान लें।
- भारी बारिश की चेतावनी हो तो ट्रिप प्लान न करें।
ताे अगर आप मॉनसून में नेचर का खूबसूरत नजारा देखने का सोच रही हैं ताे आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।