Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

Offbeat Hill Stations: शोर-शराबे वाले टूरिस्ट प्लेसेस को कहें बाय, इन ऑफबीट डेस्टिनेशंस का लें मजा

समर सीजन में भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशंस से बचकर शांत और बजट-फ्रेंडली ऑफबीट जगहों की तलाश है? तो यह लेख आपके लिए ही है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-06-22, 17:23 IST
image

समर सीजन में चारों तरफ भारी ट्रैफिक, शोर-शराबे और महंगे होटलों की भीड़ इन दिनों काफी दिखाई दे रही है। ऐसे में शिमला, मनाली या ऊटी जैसे हिल स्टेशंस पर न जाकर अगर आप कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो आपको ऑफबीट और अनजाने हिल स्टेशन्स का रुख कर सकते हैं। ये हिडन डेस्टिनेशंस न सिर्फ आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ते, बल्कि आपको पुरानी विंटेज वाइब्स भी देते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कहां जा कौन-सी ऑफबीट हिल स्टेशंस जा सकती हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

चकोरी, उत्तराखंड (Chaukori Uttarakhand)

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक पिथौरागढ़ जिला है, जहां का चकोरी एक ऐसा शांत हिल स्टेशन है, जिसके बारे में बहुत कम टूरिस्ट जानते हैं। बता दें कि इसके पास तिब्बत की सीमाएं भी हैं।

1 - 2026-06-22T144625.725

चकोरी की बहने वाली महाकाली नदी भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है। यहां सुबह-सुबह चाय की चुस्की लेते हुए जब आप उगते सूरज की किरणें नंदा देवी और पंचचूली जैसी विशाल चोटियों पर पड़ते हुए देखते हैं, तो वह नजारा आपके दिल को छू जाता है। दिखावे की लाइफस्टाइल से दूर, देवदार और बांज के घने जंगलों के बीच बसी यह जगह फोटोग्राफी और विंटेज वाइब्स के शौकीनों के लिए एकदम सही है।

इसे भी पढ़ें - पहली बार बाली घूमने का बना रही हैं प्लान? IRCTC के इस टूर पैकेज से यात्रा बनाएं आसान

 यरकौड, तमिलनाडु (Yercaud Tamil Nadu)

बता दें कि दक्षिण भारत के तमिलनाडु में वैसे तो कई प्रसिद्ध मंदिर और समुद्र तट हैं, लेकिन वहां की शेवारॉय पहाड़ियों में बसा यरकौड अपनी एक अलग ही पहचान रखता है। बता दें कि करीब 1515 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह ऑफबीट हिल स्टेशन पूरी तरह से हरे-भरे जंगलों और खूबसूरत झीलों से घिरा हुआ है। 

2 - 2026-06-22T144623.240

यरकौड को अक्सर गरीबों का ऊटी भी कहा जाता है, क्योंकि फेमस हिल स्टेशन ऊटी की तुलना में यहां घूमना, रहना और खाना-पीना बेहद सस्ता और बजट-फ्रेंडली है। 

इसे भी पढ़ें - रांची से मात्र 6000 रुपये में कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा ट्रैवल गाइड

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।