Char Dham Yatra पर निकलने से पहले बैग में जरूर रखें ये जरूरी चीजें

चार धाम यात्रा हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक मानी जाती है। हर साल लोगों को इसके शुरू होने का इंतजार रहता है। यह तीर्थयात्रा हर साल केवल 6 से 7 महीने के लिए ही खुली रहती है। यही कारण है कि शुरू होते ही लाखों लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार रहते हैं। यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ, ये चारों धाम उत्तराखंड में स्थित हैं। यहां जाने के लिए लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करना जरूरी होता है। बिना पंजीकरण के आप यात्रा में शामिल नहीं हो सकते। लेकिन पंजीकरण के साथ-साथ आपको यात्रा के दौरान और भी जरूरी चीजें साथ लेकर चलनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
चार धाम यात्रा के दौरान अपने बैग में क्या लेकर जाएं? (Char Dham Yatra packing list)
- 30 अप्रैल 2025 से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप पैदल यात्रा के लिए अच्छे जूते पहनकर चलें। लंबी चढ़ाई के लिए आरामदायक जूते पहनना जरूरी है।
- अपने साथ एक्सट्रा मोजे, गर्मी और सर्दी के कपड़े लेकर जरूर जाएं। क्योंकि, ऊंचाई पर होने की वजह से आपको मोटे कपड़ों की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ आप पानी और खाने के लिए हल्का सामान भी लेकर चलें।
- अपने साथ उतना ही सामान रखें, जितना आप उठा सकते हैं। हल्का बैग लेकर चलने में आपको परेशानी नहीं होगी। अगर आप भारी बैग लेकर चलेंगे, तो आप चढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- चार धाम यात्रा पर कैसे जाएं, रूट मैप से लेकर रजिस्ट्रेशन तक सभी जानकारी विस्तार से पढ़ें यहां
- बैग में केवल जरूरी सामान रखें, जैसे 1 से 2 जोड़ी कपड़े, 2 जोड़ी मोजे, ओढ़ने के लिए शॉल, हाथों के लिए ग्लव्स और सिर के लिए टोपी, मफलर, जैकेट, हल्का टी शर्ट और पेंंट।
- इसके साथ आपको दवाईं, बैंडज, सिर दर्द, उल्टी और बुखार की दवा, बुखार चेक करने के लिए थर्मामीटर, टॉर्च, सन क्रीम, तेज और लोशन लेकर चलें। दस्त की दवाइयां और बैठने के लिए कोई कपड़ा, जब थक जाएं, तो बैठ सकें।
- इसके अलावा आप लिप बाम भी साथ लेकर चलें, क्योंकि ठंड से होंठ बहुत ज्यादा फटते हैं। चढ़ाई के लिए आपको लाठी की भी जरूरत पड़ेगी। साथ ही टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड, ORS के पैकेट या ग्लूकोज, छोटा छाता, टोपी औप पावर बैंक चार्जिंग के लिए। प्लास्टिक थैलियां भी रखें, ताकि कपड़े गीले होने पर डाल सकें।
- इसके साथ ही चारधाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, तो https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।