क्या आप मेट्रो में पौधा लेकर जा सकते हैं? यात्रा करने से पहले जान लें नियम

मेट्रो से यात्रा करना आज के समय में सस्ता और तेज साधन है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एसी भी चलता है, इसलिए गर्मियों में यात्रा करना आसान होता है। मेट्रो में आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो कम समय में बिना ट्रैफिक के कर पाते हैं। लेकिन कई लोगों को मेट्रो में सामान लेकर जाने की जानकारी नहीं होती। जिस तरह से ट्रेन और फ्लाइट में सामान लेकर जाने के नियम होते हैं, उसी तरह मेट्रो में भी होते हैं। इसके अलावा आप मेट्रो में हर तरह की चीजें नहीं ले जा सकते हैं। अगर आप नियम का उल्लंघन करते हैं, तो आपको फाइन लग सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेट्रो में पौधा लेकर जा सकते हैं या नहीं इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मेट्रो में पौधा ले जा सकते हैं या नहीं?

- लोगों को यह पता है कि वह मेट्रो में धारीदार और विस्फोटक जैसी चीजें नहीं ले जा सकते। ऐसा नियम इसलिए बनाया गया है, ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो। लेकिन कई ऐसी चीजें होती है, जिसको लेकर यात्री कन्फ्यूज होते हैं। जैसे पौधा लेकर जाना लोगों को खतरनाक नहीं लगता। इसलिए कई लोग मेट्रो में पौधा लेकर चले जाते हैं और मेट्रो कर्मचारी इसे लेकर जाने से मना कर देते हैं। लेकिन इसके लिए कुछ नियम है। अगर आप इसे फॉलो करेंगे, तो परेशानी नहीं होगी।
- दरअसल, लोग लंबी दूरी यात्रा और सस्ती यात्रा के लिए मेट्रो चुनते हैं। ऐसे में वह पौधा कैसे लेकर जाएंगे, इसलिए वह अपने साथ ही इसे लेकर जाने लगते हैं। पौधा लेकर जाना चाहते हैं, तो इसके कुछ नियम है।
- इसके लिए आपको पौधे को अच्छे से पैक कर लेना चाहिए। इससे मेट्रो कर्मचारी आपको पौधा लेकर जाने से मना नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे मेट्रो में मिट्टी फैलेगी नहीं और गंदगी नहीं होगी। साथ ही, किसी यात्री को दिक्कत भी नहीं होगी। इसलिए मेट्रो से जुड़ी जरूरी जानकारी आपको पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मेट्रो में कितने साल तक के बच्चों के लिए नहीं लेनी पड़ती टिकट, जान लें

- ध्यान रखें क छोटे पौधों को ही मेट्रो में ले जाने की अनुमति मिल सकती है। लेकिन यह भी मेट्रो कर्मचारी भी निर्भर करता है। अगर कर्मचारी ने मना कर दिया, तो आपको मना कर दिया जाएगा।
- यही कारण है कि मेट्रो में सफर करते समय आपको केवल सामान के नियम ही नहीं, बल्कि यात्रा से जुड़े अन्य नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो में नया फर्जीवाड़ा, एंट्री और एग्जिट के समय रहें सतर्क
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।