गलती से 3 की जगह 2 टिकट बुक कर ली है? जानें सीट एड कर पाएंगी या नहीं

रेलवे ऐप से अगर आप खुद टिकट बुक कर रहे हैं तो अपने साथ सफर कर रहे यात्रियों की पूरी डिटेल्स सही-सही भरना जरूरी होता है। जो नाम आपके आधार कार्ड में दर्ज है, वही नाम टिकट बुकिंग की डिटेल्स में देना होता है। अक्सर टिकट बुकिंग के समय सीटें कम होती हैं और लोग जल्दबाजी में गलत डिटेल्स भर देते हैं। कई बार यात्री अपने साथी का नाम भरना ही भूल जाते हैं। मान लीजिए आपको 3 यात्रियों के लिए टिकट बुक करनी थी, लेकिन जल्दी में सिर्फ 2 ही टिकट बुक हो पाई। अब सवाल उठता है कि तीसरे यात्री को उसी टिकट में कैसे जोड़ा जाए? अगर आप उसके लिए अलग से टिकट बुक करते हैं तो अक्सर उसे दूसरे कोच में सीट मिलती है। यही वजह है कि लोग जानना चाहते हैं कि क्या पहले से बुक की गई 2 टिकटों के साथ एक और टिकट जोड़ी जा सकती है या नहीं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में पूरी डिटेल्स विस्तार से बताएंगे।
क्या एक बार टिकट बुक होने के बाद किसी पैसेंजर को ऐड कर सकते हैं?
- अगर आपकी टिकट बुक हो गई है, तो उस टिकट के साथ एक और पैसेंजर को बुक करने की कोई सुविधा रेलवे की तरफ से नहीं दी जाती। आप उस टिकट में कोई बदलाव नहीं कर सकते।
- टिकट बुक करने के बाद आप किसी पैसेंजर को बदल भी नहीं सकते। यानी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर किसी दूसरी पैसेंजर की डिटेल्स नहीं डाली जा सकती।
- आप 2 में से एक यात्री की टिकट कैंसिल कर सकते हैं, लेकिन उसकी जगह दूसरे यात्री का नाम एड नहीं कर सकते। 2 टिकट के साथ किसी तीसरे व्यक्ति की टिकट उसके साथ बुक कर सकते हैं।
- अगर आपको टिकट नहीं मिल रही है, तो अन्य यात्री जनरल टिकट के लिए साथ जनरल डिब्बे में सफर कर सकता है। अगर आप पहली बार सफर करने वाली हैं, तो आपको जनरल डिब्बे में सफर के नियम भी पता होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रेलवे नियम बदलने के बाद वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में किया सफर, तो जानें कितना लगेगा जुर्माना
नए पैसेंजर को एड करना है तो क्या करें?
- इसके लिए आप अलग से तीसरे साथी के लिए टिकट बुक कर सकती हैं। अगर ट्रेन में सीट बची हैं, तो एक अलग टिकट कन्फर्म बुक हो जाएगी।
- आपको उसी कोच में अगर टिकट चाहिए, तो आप टिकट बुकिंग के दौरान कोच नंबर डाल सकती हैं। अगर उस कोच में सीट होगी, तो आपको टिकट मिल जाएगी। अगर नहीं होगी, तो आपको किसी दूसरे कोच में ही सीट मिलेगी।
- इसके अलावा आप किसी अन्य यात्री से बोलकर भी सीट बदलवा सकती हैं। इससे आप एक साथ यात्रा कर पाएंगी।
- ध्यान रखें अगर टिकट वेटिंग में हो गई है, तो बुकिंग करने का फायदा नहीं है। इसलिए वेटिंग टिकट के नए नियम आपको पता होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या ट्रेन में TTE से टिकट बनवाने पर देनी पड़ती है डबल फीस, जानें क्या कहता है रेलवे का नियम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।