बॉलीवुड स्टाइल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं ये खूबसूरत Beach, इंडियन कपल्स कर सकते हैं प्लानिंग

अगर आप अपनी शादी को किसी फिल्म के सीन जैसा ड्रीम लुक देना चाहती हैं- जहां समंदर की लहरे हों, पीछे डूबता सूरज दिखाई दे और साथ में आपके अपने हों, तो अमेरिका का सांता मोनिका एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आमतौर पर लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारत में उदयपुर, ऋषिकेश, गोवा या केरल जाते हैं, लेकिन अगर आप बॉलीवुड स्टार्स की तरह विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं, तो अमेरिका का यह शहर आपका सपना पूरा कर सकता है।
यहां आपको समंदर किनारे बीच वेडिंग से लेकर कमाल के प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बहुत सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे। खूबसूरत सी-फेसिंग पार्क और लग्जरी होटल आपकी शादी को यादगार बना सकते हैं। खास बात तो यह है कि शादी के फंक्शन के बाद फैमिली और दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए भी यह जगह एकदम परफेक्ट है। ऐसे में अगर आप यहां डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रही हैं, तो फ्लाइट, रुकने की जगह और पूरे बजट का हिसाब-किताब पहले से लगाकर चलना होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
सांता मोनिका में बीच पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट जगहें
अगर आप अमेरिका के सांता मोनिका में बीच पर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती हैं, तो ये बीच आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे।
image credit- adobe stock
1. एनेनबर्ग कम्युनिटी बीच हाउस (Annenberg Community Beach House)
यह जगह बीच पर शादी करने के लिए सबसे अच्छी है। यहां 10 से 400 मेहमानों तक के लिए शादी का इंतजाम किया जा सकता है। समंदर के सामने शादी की रस्में और शाम को खुले आसमान के नीचे जश्न मनाने का मजा ही कुछ और होगा।
यह भी पढ़ें- Destination Wedding: शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर करनी है शादी, तो त्रियुगीनारायण मंदिर में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
2. कासा डेल मार और शटर्स ऑन द बीच (Casa del Mar & Shutters on the Beach)
ये दोनों ही जगहें बीच के लिए फेमस हैं। यहां पर भी आप डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकती हैं। यहां शादी की रस्मों, रिसेप्शन और शादी के बाद होने वाली पार्टी के लिए जगह मिल सकती है।
प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए खूबसूरत जगहें
अगर आप यहीं पर प्री-वेडिंग शूट भी करना चाहती हैं, तो कुछ जगहें देख सकती हैं। जैसे-
- सांता मोनिका बीच: समंदर के किनारे रेत पर रोमांटिक फोटोज क्लिक करवाने के लिए यह अच्छी जगह है।
- पैलिसेड्स पार्क: यहां से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
- सांता मोनिका पियर: अगर आप कलरफुल तस्वीरें चाहती हैं, तो यहां फोटोशूट का प्लान बना सकती हैं।
image credit- magnific
इंडियन कपल्स के लिए जरूरी टिप्स
अगर आप इंडिया से सांता मोनिका में डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बना रही हैं, तो कुछ जरूरी बातें भी जान लें।
- फ्लाइट का खर्च: भारत यानी दिल्ली और मुंबई से लॉस एंजिल्स की राउंड-ट्रिप फ्लाइट का किराया पर पर्सन लगभग 80,000 से 1,20,000 रुपये तक आ सकता है। सीजन और एडवांस बुकिंग से इसमें बचत हो सकती है।
- होटल और स्टे: सांता मोनिका के लग्जरी या बीच-साइड होटलों में एक कमरे का एक रात का किराया लगभग 25,000 से 50,000 के बीच हो सकता है। ऐसे में रुकने का बजट उसी हिसाब से प्लान करें।
- वेन्यू और कैटरिंग: बीच-हाउस या रूफटॉप होटलों में शादी के वेन्यू का रेंट और पर प्लेट खाने का खर्च भारतीय रुपयों में काफी हैवी हो सकता है। इसलिए खास लोगों के साथ ही जाएं।
- वीजा और कागजी कार्रवाई: अमेरिका के टूरिस्ट वीजा की फीस, प्रोसेसिंग टाइम और बीच पर शादी की परमिशन का खर्च अलग से होता है।
शादी की प्लानिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सांता मोनिका में शादी का प्लान फाइनल करने से पहले फ्लाइट, होटल और मेहमानों के आने-जाने का कुल खर्च अच्छे से देख लें। इसके अलावा आप जिस भी वेन्यू या होटल को चुन रही हैं, वहां शादी की तारीख की उपलब्धता, बीच मैरिज परमिट और बाकी जरूरी इंतजामों की जानकारी भी पहले से ले लें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।