Rajasthan Destination Wedding Cost: राजस्थान के हेरिटेज होटल में शादी करने का क्या है बजट, जानें बॉलीवुड स्टार्स अपनी 'रॉयल वेडिंग' में कितने पैसे लगा देते हैं?

Heritage Hotel Wedding in Rajasthan: राजस्थान के आलीशान महलों में शादी करने का सपना हो सकता है आपने भी देखा हो। हालांकि, इस सपने को पूरा करने के लिए आपको इसके बजट के बारे में भी पता होना चाहिए। अक्सर बड़े-बड़े स्टार्स की खबरें सामने आती रहती हैं, जब वह राजस्थान के इन लग्जरी होटल और हेरिटेज प्रॉपर्टीज में शादी करने का प्लान करते हैं। उदयपुर, जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर जैसे शहरों में ऐसे कई ऐतिहासिक महल है, जिसे शादी वेन्यू के लिए लोग चुनते हैं। अगर आप भी यहां शादी का प्लान कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यहां के शादी के पूरे खर्च के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। राजस्थान के लग्जरी होटल की वेबसाइट पर डाली गई जानकारी के अनुसार यह डाटा दिया जा रहा है।
राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का खर्च
- इन आलीशान महलों में शादी का प्लान बना रहे लोग, 3 से 4 दिन की बुकिंग यहां करवाते हैं। इसमें हल्दी-मेंहदी, संगीत और शादी की पूरी तैयारी यहीं पर होती है। हालांकि, यहां शादी का बजट सीजन, गेस्ट लिस्ट और सजावट पर डिपेंड करता है।
- छोटे हेरिटेज होटलों- अगर आप बजट में प्लानिंग कर रही हैं, तो राजस्थान के छोटे हेरिटेज होटल में भी बुकिंग कर सकती हैं।
- 50- 100 मेहमान यहां एक साथ शामिल हो सकते हैं।
- अगर आप संगीत और शादी का फंक्शन केवल यहां करना चाह रही हैं, तो खर्च लगभग 30 से 35 लाख तक आएगा।
- यह सबसे बेसिक पैकेज है, खाने के मेन्यू और सजावट के अनुसार भी बजट बदल जाता है, इसलिए आप इसका ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें- Hotel Room Booking Tips: होटलों में हमेशा कॉर्नर रूम ही क्यों बुक करना चाहिए? शायद ही आप जानती होंगी इसका राज
लग्जरी पैलेस
- अगर आप राजस्थान के आलीशान होटल में शादी का प्लान कर रही हैं, जहां बड़े-बड़े स्टार्स शादी का प्लान करते हैं, यहां शादी का खर्च लाखों तक भी जा सकता है।
- 100 से 150 लोगों में अगर सभी फंक्शन करना चाहती हैं, तो डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च 80 लाख से 90 लाख रुपये आसानी से लग जाएंगे।
- ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां होटल भी महंगे होते हैं। एक रात इन होटल में गुजारने का प्राइस 10 से 15 हजार रुपये तक होता है। ऐसे में अगर शादी के लिए 100 मेहमान 4 दिन भी रुकेंगे, तो यहां खाना-पीना और उनके लिए सारी सुविधा भी करनी होगी।
- प्रसिद्ध पैलेस जैसे राज पैलेस, Jai Mahal आदि में कुल वेडिंग खर्च 1 करोड़ से 3 करोड़ तक जा सकता है। आप कितना भी कम खर्च करना चाहेंगी, तो भी 80 से 85 लाख रुपये, तक खर्च पहुंच ही जाएगा।
खाने के मेन्यू का प्राइस
- स्टैण्डर्ड मेनू का प्राइस इन होटल में प्रति प्लेट 5000 से 7000 रुपये तक है। इसमें आप जितना बदलाव करेंगी, पैसे उतने ही बढ़ते जाएंगे।
- प्रीमियम थीम्ड थाली का प्राइस प्रति प्लेट: 10 हजार रुपये तक पहुंच सकता है। जितने मेहमान होंगे, उस हिसाब से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर इसमें शामिल होगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- राजस्थान में हेरिटेज होटल में शादी करने का आम बजट कितना होता है?
- मिड‑रेंज हेरिटेज का प्राइस सेवाओं 50 से 70 लाख तक जाता है।
- राजस्थान के हेरिटेज होटल में अगर 100-200 मेहमान हों तो कुल खर्च कितना आ सकता है?
- 85 लाख से 1.4 करोड़ तक जा सकता है। सुविधा और होटल पर यह निर्भर करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।