Rishikesh Travel: बनारस की सुबह जैसी ही रूहानी है 'ऋषिकेश की ये शाम', एक बार जरूर घूम आएं आप

Rishikesh Travel Tips: हम सभी को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। पिछले कुछ सालों में तो उत्तराखंड का ऋषिकेश Gen-Z के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। गंगा नदी के सामने बैठकर सुकून भरे पल बिताना हो या सुबह-शाम की आरती देखनी हो या फिर एडवेंचर एक्टिविटीज में हिस्सा ही क्यों न लेना हो, ऋषिकेश में सब कुछ देखने को मिलता है। कुल मिलाकर लोगों को यहां पर सुकून भरा माहौल देखने को मिलता है।
जैसे बनारस की सुबह लोगों को खूब पसंद आती है, ठीक उसी तरह ऋषिकेश की शाम लोगों को पॉजिटिविटी से भर देती है। जैसे ही सूरज ढलता है, गंगा किनारे नजारा एकदम देखने लायक होता है। मैं पिछले दो सालों में 5 बार ऋषिकेश जा चुकी हूं। यकीन मानिए यहां शाम के समय ठंडी हवा, आरती की आवाजें और जलते हुए दीपकों की रोशनी से मन को बहुत सुकून मिलता है। खासकर यहां होने वाली गंगा आरती देखने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अगर आप भी ऐसी जगह घूमना चाहती हैं, तो ऋषिकेश की ये शाम आपको जरूर पसंद आ सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि आप कहां पर आरती देख सकती हैं।
-1779966267184.jpg)
त्रिवेणी घाट
ऋषिकेश का त्रिवेणी घाट शाम के समय सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। यहां हर रोज शाम को गंगा आरती होती है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। जैसे ही आरती शुरू होती है, पूरे घाट पर घंटियों की आवाज गूंजने लगती है। इस दौरान यहां का माहौल ही एकदम अलग होता है।
यह भी पढ़ें- Subah-E-Banaras: आखिर क्यों दुनिया दीवानी है 'सुबह-ए-बनारस' की? इस समय बदल जाता है पूरी काशी का रंग
शाम 7 बजे होती है आरती
यहां पर गर्मियों में शाम 7 बजे से आरती होती है, लेकिन कोशिश करें कि आधे एक घंटे पहले ही पहुंच जाएं ताकि आपको बैठने की जगह मिल जाए। आरती के समय मंत्रों का उच्चारण होता है तो मन को बहुत सुकून मिलता है। वहीं, जब लोग गंगा में दीपदान करते हैं तो इसकी खूबसूरती और दिव्यता देखने लायक होती है।
-1779966310584.jpg)
मायाकुंड के पास है त्रिवेणी घाट
आपको बता दें कि त्रिवेणी घाट मायाकुंड के पास स्थित है। ऐसे में आप यहां ऑटो या ई-रिक्शा लेकर पहुंच सकती हैं। अगर आप जून के महीने में जा रही हैं तो कोशिश करें कि यहां सुबह और शाम के समय ही जाएं। इस दौरान मौसम सही रहता है।
परमार्थ निकेतन की गंगा आरती देती है अलग सुकून
ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन की शाम भी काफी फेमस है। भगवान शिव के भक्त तो यहां पर जरूर जाते हैं। यहां होने वाली गंगा आरती दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ खींच लाती है। आपको बता दें कि यहां हर रोज सनसेट के बाद आरती होती है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। यहां पर गंगा किनारे बैठकर मंत्रों और भजनों को सुनना कई लोगों को काफी अच्छा पसंद आता है।
-1779966358565.jpg)
कई पुजारी लेते हैं हिस्सा
आरती में कई पुजारी हिस्सा लेते हैं। वहीं परमार्थ निकेतन आश्रम में जो लोग वेदों की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें भी आरती करने का सुनहरा अवसर मिलता है। इस दौरान आप लोगों को भक्ति में लीन देख सकती हैं। लोग सीढ़ियों पर हाथ जोड़कर बैठे हुए नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Travel Tips: 3 दिनों की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा
राम झूला के पास है परमार्थ निकेतन
अगर आर परमार्थ निकेतन जाना चाहती हैं तो टैक्सी या ऑटो से जा सकती हैं। ये जगह राम झूला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। गंगा किनारे बसे परमार्थ निकेतन की खूबसूरती निहारने दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।
-1779966414708.jpg)
ये भी है ऋषिकेश में खास
ऋषिकेश में शाम के समय सिर्फ आरती ही नहीं, बल्कि घाटों के आसपास संगीत और भजन भी माहौल को खास बना देते हैं। कहीं शंख की आवाज सुनाई देती है, तो कहीं लोग ध्यान लगाकर बैठे हुए नजर आते हैं। यही वजह है कि ऋषिकेश बाकी जगहों से सबसे अलग होती है।
ऋषिकेश में इन जगहों पर भी घूम सकती हैं आप
- बीटल्स आश्रम गंगा नदी के पास है। ये घूमने के लिए बेस्ट जगह है। जो भी ऋषिकेश आता है, उसे ये जगह बहुत पसंद आती है। इसे चौरासी कुटिया भी कहा जाता है। यहां पर आप फोटोग्राफी भी कर सकती हैं।
- कोठली भेल ट्रैक एक एडवेंचरस ट्रेक है। खास बात तो ये है कि आपको यहां पर ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। नेचर लवर्स को ये जगह खूब पसंद आती है। इस ट्रेक पर आपको घने जंगल, पहाड़ी रास्ते और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स देखने को मिलेंगे।
- जानकी सेतु भी यहां की पसंदीदा जगह है। रात के समय तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। रात में यहां की लाइटिंग ही इतनी खूबसूरत होती है कि हर कोई फोटो क्लिक कराने जरूर आता है।
- गोवा बीच भी जेन-जी को खूब पसंद आता है। ये एक पॉपुलर रिलैक्सिंग स्पॉट है। सुबह और शाम के समय तो यहां पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है।
एडवेंचर का भी ले सकती हैं मजा
ऋषिकेश जाएं और एडवेंटर स्पोर्ट्स में हिस्सा न लें, ऐसा हो हर नहीं सकता है। यहां पर गंगा नदी में राफ्टिंग का मजा ही अलग होता है। जब बीच नदी में पानी का बहाव तेज होता है, तो लोगों को डर तो लगता ही है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा मजा भी बहुत आता है। मैंने जब राफ्टिंग किया था तो 6 किलोमीटर की दूरी तय की थी। यहां पर ज्यादातर लोग 12 किलोमीटर की दूरी भी तय करते हैं।
यह भी पढ़ें- स्पेन से लेकर अलीबाग तक, ये 5 जगहें Destination Wedding के लिए रहेंगी बेस्ट
बंजी जंपिंग का लें मजा
ज्यादातर जेन-जी तो बंजी जंपिंग भी करने जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये एक्टिविटी बुजुर्गों को भी खूब पसंद आती है। सोशल मीडिया पर तो कई रील वायरल होते रहते हैं। आप शिवपुरी जाकर बंजी जंपिंग का मजा ले सकती हैं।
स्ट्रीट फूड का मजा भी लें
- गरमा-गरम जलेबी
- कचौड़ी
- छोले-भठूरे
- समोसे
- राजमा-चावल
- बर्गर
- नूडल्स
- मोमोज
- चाप
- छोले कुलचे
यहां आप ये स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड भी चख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Vietnam में आप ट्राई कर सकती हैं ये Adventure Sports, ट्रिप का मजा हो जाएगा दोगुना
इन बातों का रखें ध्यान
- घाट पर सफाई का ध्यान रखें।
- गंगा किनारे ज्यादा आगे न जाएं।
- भीड़ में अपने सामान का ध्यान रखें।
- आरती के समय शांति बनाए रखें।
तो अगर आप भी ऋषिकेश की ये रूहानी शाम का मजा लेना चाहती हैं तो ऊपर बताई गई दो जगहों पर जाना सही रहेगा। ये शाम आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- https://raftingcampingrishikesh/Ganga Aarti Rishikesh official/aryankhalmania_/onetriptoanother/adisheshyoga/istock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।