ट्रेन में चेन खींचने के अलावा भी हैं मदद के ये 3 रास्ते, इमरजेंसी में यात्रियों को तुरंत मिलती है सर्विस

ट्रेन में इमरजेंसी आने पर कई लोग चेन खींचने का काम करते हैं, लेक‍िन आप रेल मदद ऐप, 139 हेल्पलाइन नंबर और टीटीई या जीआरपी स्टाफ से तुरंत मदद पा सकती हैं।
Updated:- 2026-10-20, 16:30 IST
alternative options to train alarm chain pulling

हमारे यहां भारत में ज्‍यादातर मह‍िलाएं ट्रेन से सफर करती हैं। यह एक सस्‍ता और आरामदायक ऑप्‍शन है, लेक‍िन कई बार ऐसा होता है क‍ि सफर के दौरान अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए, कोई सामान चुरा ले या किसी यात्री को सुरक्षा से जुड़ी परेशानी हो जाए, तो लोग घबरा जाते हैं। समझ नहीं आता कि मदद कैसे लें। ऐसे समय में कई लोग ट्रेन की चेन खींचने के बारे में सोचते हैं, लेकिन यही एक तरीका नहीं ह‍ै।

ट्रेन में चेन खींचने के अलावा मदद के हैं कई ऑप्‍शन

दरअसल, इंड‍ियन रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए दूसरे रास्ते भी दिए हैं, जिनके जरिए अपनी शिकायत या इमरजेंसी की जानकारी पहुंचाई जा सकती है। इनमें हेल्पलाइन नंबर 139, मोबाइल ऐप Rail Madad App और रेलवे कर्मचारियों से सीधे मदद लेना शामिल है। ऐसे में आपको भी इनके बारे में जान लेना चाह‍िए, ताक‍ि क‍िसी भी मुसीबत में तुरंत समाधान म‍िल सके। आइए इसके बारे में जानते हैं-

alternative options to train alarm chain pulling  (2)

image credit- shutterstock

1. मदद के लिए 139 नंबर पर करें कॉल

ट्रेन में सफर के दौरान किसी की तबीयत बिगड़ जाए या सुरक्षा से जुड़ी कोई परेशानी हो, तो 139 पर फोन कर सकती हैं। यह रेलवे का हेल्पलाइन नंबर है।

  • कॉल पर अपनी परेशानी साफ-साफ बताएं।
  • ट्रेन का नंबर, कोच और सीट की जानकारी दें।
  • मेडिकल या सुरक्षा से जुड़ी मदद के लिए फोन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो इन जरूरी टिप्स को फॉलो करना न भूलें

2. Rail Madad ऐप से दर्ज करें शिकायत

अगर आपके पास स्मार्टफोन है, तो Rail Madad ऐप या इसकी वेबसाइट के जरिए भी रेलवे को अपनी श‍िकायत दर्ज करा सकती हैं। इसमें ट्रेन या स्टेशन से जुड़ी शिकायत दर्ज करने और उसका स्टेटस देखने की सुविधा मिलती है।

  • शिकायत दर्ज करते समय सही जानकारी भरें।
  • जरूरत हो तो परेशानी से जुड़ी फोटो भी लगाएं।
  • शिकायत का नंबर संभालकर रखें, ताकि बाद में उसका स्टेटस देख सकें।

alternative options to train alarm chain pulling  (1)

image credit- shutterstock

3. TTE या RPF जवान को बताएं परेशानी

कई बार ऐसा होता है क‍ि ट्रेन में सफर के दौरान फोन में नेटवर्क नहीं आता है। ऐसे में ट्रेन में मौजूद TTE या RPF के जवान से सीधे मदद मांग सकती हैं। खासकर जब किसी यात्री से झगड़ा हो, छेड़छाड़ हो या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे।

  • अपने कोच में मौजूद TTE को अपनी परेशानी बताएं।
  • सुरक्षा से जुड़ा मामला हो, तो RPF जवान से मदद मांगें।
  • खुद किसी से भिड़ने के बजाय रेलवे कर्मचारियों को मामला संभालने दें।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Rules: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! Train में करने जा रहे हैं यात्रा? जरूर पता होने चाहिए ये 4 नियम

ध्‍यान रखें क‍ि हर परेशानी में ट्रेन की चेन खींचना सही नहीं है। चेन का इस्तेमाल तभी करें, जब ऐसी स्थिति हो जिसमें ट्रेन को रोकना सच में जरूरी हो। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

ट्रेन में चेन खींचने के अलावा भी हैं मदद के ये 3 रास्ते, इमरजेंसी में यात्रियों को तुरंत मिलती है सर्विस