Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

Ran Utsav 2024: कच्छ की इन ऐतिहासिक जगहों पर घूमने में नहीं आएगा ज्यादा खर्च, जाने प्रति व्यक्ति टिकट प्राइस

रण उत्सव के बाद इन स्थलों की यात्रा आपको कच्छ की सांस्कृतिक गहराई सो जोड़ेगी। ये स्थान न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर हैं।
Updated:- 2024-12-03, 14:41 IST
aaina mahal to roha fort top 3 historical places in kutch ticket price time and all details

गुजरात के कच्छ में चल रहे रण उत्सव में मौज-मस्ती और संस्कृति का अनुभव करने के बाद लोग यहां अन्य जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। यह स्वाभाविक है कि अगर आप अपने शहर से दूर कहीं घूमने गए हैं, तो वहां कि फेमस जगहों पर जरूर जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में आपको कच्छी की कुछ फेमस ऐतिहासिक जगहों की जानकारी देंगे। ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर आप कच्छ के गौरवशाली अतीत को महसूस कर सकते हैं। यहां की ऐतिहासिक जगहें, जैसे धोलावीरा, हड़प्पा सभ्यता की अद्भुत झलक देती हैं। कई लोग ऐसे हैं, तो कच्छ में रण उत्सव का नजारा देखने के बाद वापस चले जाते हैं। लेकिन केवल रण उत्सव तक सीमित रहने से कच्छ का असली अनुभव नहीं होगा। इसलिए आपको यहां अन्य जगहों को भी एक्सप्लोर करना चाहिए।

कच्छ संग्रहालय

aaina mahal to roha fort top 3 historical places in kutch ticket price time and all detail

गुजरात के कच्छ जिले के भुज में हमीरसर झील के सामने स्थित यह एक विशाल संग्रहालय है। माना जाता है कि इसका निर्माण 1877 में हुआ था, इसलिए इसे यह गुजरात का सबसे पुराना संग्रहालय कहा जाता है। रण उत्सव में घूमने के बाद आपको एक बार गुजरात को नजदीक जानने और समझने के लिए इस संग्रहालय का भी दौरा करना चाहिए। कच्छ संग्रहालय में विलुप्त कच्छ लिपि और प्राचीन सिक्कों का संग्रह है। इसके अलावा कढ़ाई, पेंटिंग, हथियार, संगीत वाद्ययंत्र, मूर्तिकला और कीमती धातुओं को भी देख पाएंगे। इस संग्रहालय की इमारत भी बड़ी और शानदार है। यह कच्छ में घूमने के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।

  • टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 50 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं गुजरात की ये जगहें, बापू से जीवन की सीख ले पाएंगे बच्चे

आइना महल

18वीं सदी में बने इस महल की खूबसूरती आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। इसे देखने के बाद आपके मन में बस यही सवाल आया कि आखिर इसका डिजाइन बनाने वाला और इसे तैयार करने वाले लोग अपने काम में कितने होनहार होंगे। यह भुज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इस महल की खूबसूरती किनारों पर दर्पण और मुख्य हॉल और गलियारे की छत पर लगे शीशे हैं। महल में प्रवेश करने के लिए आपको अपने जूते बाहर ही उतारने पड़ते हैं। हालांकि, यहां जूतों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, इसलिए लोगों को खोने का डर बना रहता है। अंदर फोटोग्राफी के लिए अलग से शुल्क है। पूरे महल में घूमने के लिए आपको लगभग 30 मिनट का समय लग सकता है।

  • टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 20 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- Gujarat Tourist Places: गुजरात में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 फेमस जगह

रोहा किला

aaina mahal to roha fort top 3 historical places in kutch ticket price time and all details

यह किला भी रोहा किला गुजरात के कच्छ में स्थित सबसे ऐतिहासिक जगहों में से एक माना जाता है। वैसे तो यह बहुत पुराना किला है और ख्याल नहीं रखने की वजह से अब खंडहर हो चुका है। लेकिन इसे देखकर आप इसकी खूबसूरती का पता लगा सकते हैं। इसके ऊपर पहुंचने के लिए आपको लगभग 60 से 80 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। किले से थोड़ी दूरी पर एक विशाल जलकुंड भी मौजूद है।  यह गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

  • टिकट प्राइस- फ्री

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।