Rann Utsav में अगर इन 3 प्रतियोगिताओं को नहीं देखा तो होगा अफसोस, पहले ही नोट कर लें शेड्यूल

कच्छ रण उत्सव 2024-25 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर दिन हजारों लोग इस उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। यह रण उत्सव व्हाइट रण टेंट सिटी गुजरात पर्यटन बोर्ड द्वारा डिज़ाइन किया गया है। गुजरात पर्यटन द्वारा शुरू किया गया रण उत्सव दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी अनूठी सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक चमत्कार दिखाने के लिए आयोजित किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में आपको रण उत्सव में होने वाली कुछ प्रतियोगिताओं और तरह-तरह के होने वाले आयोजन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
तम्बू शहर

कच्छ के रण के पास एक गांव धोर्डो में में एक नया तम्बू शहर बनाया गया है। यहां जाने के बाद आप देखेंगे कि पूरा शहर एक बंजर भूमि पर बसाया गया था। अस्थाई टेंट इतने ज्यादा आकर्षक लगते हैं कि आप यहां घूमने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस टेंट सिटी में पैदल घूमना संभव नहीं है, क्योंकि यह बड़े क्षेत्र में बसा हुआ है। इसलिए गोल्फ कार्ट और स्थानीय तिपहिया वाहन की सुविधा मिलती है। यह गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं गुजरात की ये जगहें, बापू से जीवन की सीख ले पाएंगे बच्चे
गजियो और डांडिया रास

अगर आप कच्छ गए हैं तो गजियो और डांडिया रास देखकर जरूर आएं। गजियो रास, कच्छ का एक लोकगीत और नृत्य है। इसमें महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर नृत्य करती हैं। इस नृत्य में महिलाएं छल्ले चक्र में घूमती हैं। इसी तरह डांडिया रास कच्छ का एक और पारंपरिक लोक नृत्य है।
कच्छी घोड़ी नृत्य
नाम से आपको लग रहा होगा कि इसमें घोड़े नृत्य करते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें नर्तकी नकली घोड़ों की तरह बना वस्त्र पहनकर डांस करते हैं। वैसे तो इस तरह का डांस राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र से शुरू हुआ था। लेकिन यह अब पूरे देश में फेमस हो गया है। इसमें नर्तक अपने हाथों में तलवार लेकर, ढोल और बांसुरी की धुन पर चलते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gujarat Tourist Places: गुजरात में परिवार के साथ घूमने के लिए 10 फेमस जगह
लाइव संगीत समारोह

इसके अलावा कच्छ के लाइव संगीत समारोह को भी देखे बिना वापस आना, आपको अफसोस करवाएगा। यहां संगीत एक प्रतियोगिता की तरह होता है। जिसमें पुरुष और महिलाएं लोक गीतों को गाते हैं और लोगों को मनोरंजन करते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।