रेलवे छुपाता है आपसे ये बातें, ट्रेन कोच के ये 3 हिडन फीचर्स बदल देंगे आपका ट्रैवल एक्सपीरियंस

यात्रा के दौरान यह भी देखा गया है कि कई लोग गलत कोच में चढ़ जाते हैं या उन्हें यह समझ नहीं आता कि सीट की पहचान कैसे करें। ध्यान रखें कि कोच नंबर, इमरजेंसी सुविधाएं, चार्जिंग पॉइंट से जुड़ी जानकारी पता होना ही केवल काफी नहीं होता।
Updated:- 2026-06-21, 15:49 IST
3 hidden train coach features that will change your travel experience

ट्रेन से हर दिन सफर करने वाले यात्रियों को कोच के बारे में जानकारी होनी चाहिए। हर साल ऐसे कई लोग होते हैं धार्मिक यात्राओं पर जाते हैं, तो कुछ छात्र पढ़ाई या नौकरी के लिए लंबी दूरी का सफर तय करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे सस्ती यात्रा के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है। हालांकि, ट्रेन और कोच से जुड़ी ऐसी कई बातें होती हैं, जो हर दिन सफर करने वाले यात्रियों को भी पता नहीं होती। कुछ यात्री एसी और स्लीपर कोच का अंतर जानते हैं, लेकिन उसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में नहीं जानते होते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोच से जुड़ी जरूरी जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कोच के बाहर लिखा 5 अंकों का नंबर है बहुत काम

कई लोगों को इस अंक के बारे में नहीं पता। कई लोगों की नजर इसपर पड़ती भी है, लेकिन वह इसे इग्नोर कर देते हैं। यात्री इन नंबरों के जरिए ही अपने कोच को पहचानते हैं, लेकिन इसका अर्थ केवल यह नहीं होता। कोच नंबर के जरिए पता चलता है कि इस बोगी का निर्माण का पता चलता है। इस अंक के शुरुआती नंबर बोगी का निर्माण का समय बताते हैं और लास्ट के 3 अंक कैटेगरी बताते हैं।

  • उदाहरण- अगर आपकी ट्रेन के कोच का नंबर 06497 है, तो 06 बताता है कि यह बोगी 2006 में बनी थी।

इसे भी पढे़ें- Train Ticket Booking Tips: ट्रेन में हमेशा मिलेगी लोअर बर्थ, बस टिकट बुक करते समय अपनाएं यह सीक्रेट ट्रिक

Indian Railways coach number meaning

हर खिड़की वाली सीट समान नहीं होती

नीचे की सीट बुक करके अगर आप खुश हो रही हैं, तो जान लें कि हर ट्रेन की खिड़की एक जैसी नहीं होती। कुछ सीटों के सामने इमरजेंसी विंडो होती है, ताकि कोई खिड़की से बाहर या अंदर न जा सके। कुछ कोच की ग्रील उठ सकती हैं, आप इसे खींचकर खोल भी सकती हैं और बंद भी कर सकती हैं। हालांकि, रेलवे कभी नहीं बताता कि आपको किस तरह की विंडो वाली सीट मिली है। इसके बारे में टिकट में भी जानकारी नहीं दी होती।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन यात्रा के दौरान इस तरह छुपाएं अपना फोन और पर्स, चोर भी खा जाएगा धोखा

Train coach information

चार्जिंग पॉइंट ऊपर की सीट पर मिलेगा या नहीं

कुछ कोच में चार्जिंग पॉइंट ऊपर और नीचे दोनों तरफ दिए जाते हैं। एसी कोच में ऐसी सुविधा होती है, लेकिन कई ट्रेनों में इसकी सुविधा नहीं होती। ऐसे में रेलवे कभी आपकी टिकट पर इसकी जानकारी नहीं देता। साथ ही अगर चार्जिंंग पॉइंट खराब है, तो इसके बारे में भी आपको पहले पता नहीं लगने वाला। ऐसे में आपको फोन चार्ज करने के लिए परेशानी हो सकती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-IRCTC, MAGNIFIC

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।