Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

ट्रेन यात्रा के दौरान इस तरह छुपाएं अपना फोन और पर्स, चोर भी खा जाएगा धोखा

लंबी यात्रा करने वाले लोगों को सामान चोरी होने की चिंता ज्यादा होती है। जब यात्री लंबी यात्रा के दौरान सो जाते हैं, तब चोर इसी मौके का फायदा उठाते हैं।
Updated:- 2026-06-19, 19:10 IST
5 tips and tricks to protect your smartphone and purse from theft during train travelling

ट्रेन से सफर के दौरान अक्सर लोगों को सामान चोरी की चिंता ज्यादा रहती है। अक्सर छोटी-मोटी चीजों के चोरी होने की चिंता ज्यादा रहती है, क्योंकि भीड़ में चोरी का पता ही नहीं चल पाता। अक्सर चोरों के निशाने पर लोगों का फोन और पर्स होता है, इसलिए सोने से पहले यात्री अपने जरूरी सामान को संभालकर रखने के नए-नए तरकीब फॉलो करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करती हैं और आपको भी फोन या पर्स चोरी होने की चिंता सताती है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे लेकर अलग-अलग हैक्स बताएंगे।

ऐसे रखें सेव

तकिए के अंदर रखें- इसके लिए आपको फोन और पर्स को सिर के नीचे तकिए के अंदर डाल सकती हैं। इससे चोर सामान चुराने की कोशिश भी नहीं करेगा। सबसे खास बात यह है कि अगर चोर सामान टच करने की कोशिश भी करेगा, तो आपकी नींद खुल जाएगी और आप उसे पकड़ लेंगी।

अंदर की तरफ तकिया रखकर सोएं

सामान अगर तकिए में डाल रही हैं, तो सिर अंदर की तरफ रखें। इससे तकिए गिरेगा नहीं और यह किनारे पर लगे रहने की वजह से सिर के नीचे ही लगा रहेगा। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगी, तो चोर सामान आसानी से नहीं चुरा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- अकेली महिला यात्री ध्यान दें, ट्रेन के टॉयलेट के अंदर भी होता है 'इमरजेंसी सिस्टम', इस तरह करें यूज

train travel security

पर्स को हाथ में बांध लें

अगर आपको डर है कि कोई आपका पर्स न ले जाए,तो आप रात में सोते समय सिर के कोने में पर्स रखें और इसकी डोरी अपने हाथों में बांध लें। इसका फायदा यह होगा कि अगर चोर पर्स उठाने आएगा, तो हाथ में बंधे होने की वजह से आपको भी पता चल जाएगा।

अलार्म लगा लें

आप गहरी नींद में सोती हैं और रातभर नींद नहीं खुलती, तो आप अलार्म लगाकर रख सकती हैं। इसका फायदा यह है कि आप अपना सामान भी चेक कर सकती हैं और आस-पास किसी का चोरी का प्लान भी होगा, तो वह भी घबरा जाएगा। सामान बचाने का यह बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में अभी तक किसी को नहीं पता, दिल्ली वाले हर दिन जा सकते हैं घूमने

tips to prevent theft during train journey

फोन में जेब में डाल लें

फोन और पैसे जेब में डालकर सोती हैं, तो भी यह चोरी होने से बचाया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसे आप पैंट की जेब में डाल सकती हैं। पैंट की जेब टाइट होती है, इसलिए इसमें से सामान निकलना आसान होता है। यह सामान बचाने का सबसे अच्छा तरीका है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।