herzindagi
haunted place nagoro doll village in japan

दुनिया का सबसे भुतहा गांव, इंसानों से ज्यादा गुड़िया हैं मौजूद, जानें दिलचस्प किस्सा

नागोरो गांव को दुनिया की सबसे डरावनी यानी आम भाषा में भूतिया गांव कहा जाता है। इस गांव के लोग के साथ मरने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी लोग हैरान रह गए।   
Editorial
Updated:- 2024-05-23, 11:19 IST

दुनियाभर में कई ऐसी जगहें मौजूद है जो किसी ना किसी वजह से मशहूर है। आपने कई भूतिया कहानी सुनी होगी। कई कहानी सच होती है तो कई लोग केवल इसे एक किस्सा समझते हैं। आज हम आपको जापान के भूतिया गांव से जुड़ी एक खास किस्सा बताने वाले हैं। जापान का एक गांव जिसका नाम नागोरो गांव है। नागोरो गांव को दुनिया की सबसे डरावनी जगह कहा जाता है। इस गांव से जुड़े कई ऐसे इतिहास है जिसे सुनने के बाद लोगों की रूह कांप जाती हैं। 

जापान के किस गांव से जुड़ा है किस्सा

डेली स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि- जापान का नागोरो गांव पूरे तरीके से अलग- अलग तरह की गुड़िया से भरा हुआ है। इतना ही नहीं, कहा यह भी जाता है कि इन गुड़िया ने उन इंसानों की जगह ली है जो एक समय में यहां रहा करते थे। इतना ही नहीं, मृत और लापता लोगों की जगह यह गुड़िया ही दिखती हैं। 

गुड़ियों से भरा है गांव का हर कोना 

What happened to Nagoro village

इस गांव के हर एक कोने में आपके गुड़िया जरुर दिखने वाली हैं। कहा जाता है कि पूरे गांव के खेतों में, स्कूल में, गली- मोहल्ले में हर जगह आपको केवल गुड़िया देखने को मिलने वाला हैं। यही कारण है कि इस गांव को लोग शापित' गांव भी कहते हैं। 

इसे भी पढ़ें- जानिए शापित गुड़िया एनाबेल की सच्ची कहानी

क्यों हैं गांव में इतनी गुड़िया 

अगर जीवित इंसान की बात करें तो उनकी तुलना में इस गांव में 10 गुना ज्यादा आपको गुड़िया देखने को मिलने वाले हैं। जब त्सुकिमी अयानो इस गांव में आई तो उसने देखा कि इस गांव में केवल 30 लोग रहते हैं। ऐसे में उसने इस गांव को गुड़िया से भर दिया। बता दें कि गुड़िया को जापानी में काकाशी कहा जाता है। अब कई लोग इस अजीब से गांव को घूमने और फोटो क्लिक करवाने इस गांव में जाते हैं। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों मोनालिसा की पेंटिंग में नहीं हैं आइब्रो?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।