herzindagi
Can Shani be Worshipped at home

क्यों घर में नहीं करनी चाहिए शनिदेव की पूजा?

हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं से जुड़ी कई मान्यताएं हैं, पौराणिक कथाएं और कई अबूझ रहस्य भी हैं। ठीक ऐसे ही शनिदेव से जुड़ा भी एक रहस्य है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-17, 12:34 IST

Shani Dev Puja At Home: हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं से जुड़ी कई मान्यताएं हैं, पौराणिक कथाएं और कई अबूझ रहस्य भी हैं। ठीक ऐसे ही शनिदेव से जुड़ा भी एक रहस्य है। रहस्य के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की पूजा घर में कभी नहीं करनी चाहिए। 

इसलिए उनकी मूर्ति घर मं रखना भी वर्जित माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जो भी व्यक्ति घर में शनिदेव की पूजा करता है उसके साथ शुभ नहीं बल्कि अशुभ होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर क्यों घर में शनि देव की पूजा नहीं करनी चाहिए। 

घर में शनि देव की पूजा करने से क्या होगा? (What Happens If We Do Shani Puja At Home) 

shani dev ki puja kab karni chahiye

पौराणिक कथा के अनुसार, शनिदेव को उनकी पत्नी से यह श्राप मिला हुआ है कि वह जिसकी भी तरफ देखेंगे या उनकी दृष्टि जिसपर भी पड़ेगी, उसका विनाश हो जाएगा। उस व्यक्ति और उसके घर का अहित होगा। उस घर की कभी प्रगति नहीं होगी।  

यह भी पढ़ें: शनि देव की पूजा करते वक्‍त रखें इन बातों का ध्‍यान

वहीं, जब हम किसी भी देवी-देवताओं की प्रतिमा घर में स्थापित करते हैं तो उनकी तरफ देखकर ही पूजा, प्रार्थना एवं पाठ करते हैं। ऐसे में अगर शनिदेव की प्रतिमा घर में स्थापित करने के बाद उनकी ओर देखेंगे तो उनकी वक्र दृष्टि जागृत हो जाएगी। 

shani dev ki puja se kya hota hai

वक्र दृष्टि के पड़ने से घर का अमंगल ही अमंगल होगा और घर में किसी भी प्रकार की कोई शुभता का आगमन नहीं होगा। घर में नकारात्मकता बढ़ने लगेगी और सकारात्मकता लुप्त हो जाएगी। घर के सदस्यों की तरक्की में अनेकों बाधाएं आने लगेंगी। 

यह भी पढ़ें: शनिदेव की चाल क्यों है टेढ़ी? किसने दिया था लंगड़े होने का श्राप

यही कारण है कि घर में शनिदेव की पूजा करना हिन्दू धर्म में वर्जित माना गया है। साह ही, इसी कारण से आपको शनिदेव की कहीं भी किसी भी मंदिर में प्रतिमा नहीं दिखाई देगी। उनकी वक्र दृष्टि के कारण ही शनि देव काले पत्थर के रूप में पूजे जाते हैं।  

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों हिन्दू धर्म में शनिदेव की पूजा घर में करने की मनाही है और अगर घर में शनिदेव की पूजा की तो उससे क्या होगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।