Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

बच्चों को कहानी सुनने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें कैसे

कहानी सुनने से बच्चों को कई फायदे मिलते हैं और इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-31, 09:38 IST
benefits of story listening

दादी और नानी के साथ समय बिताते वक्त आपने कभी ना कभी कहानियां जरूर सुनी होगी। फिर चाहे राजा-रानी की कहानी हो या जंगल के किसी जानवर की। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कहानियां सिर्फ सुनने तक सीमित नहीं होती है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। बच्चों को कहानी सुनाने से कई फायदे मिलते हैं और अलग-अलग रिसर्च में भी इससे जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। चलिए हम भी जानते हैं कहानी सुनने से मिलने वाले फायदों के बारे में।

रिसर्च में क्या आया सामने?

  • नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया है कि बच्चों कहानी सुनने से कई मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक लाभ मिलते हैं। उदाहरण के रूप में बोले गए शब्दों की कल्पना करने में मदद और बेहतर शब्दावली जैसे कई लाभ।
  • इस रिसर्च में नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी का उपयोग करके बच्चों के दिमाग पर कहानी सुनने के प्रभावों का आकलन किया गया है। परिणामों में पाया गया कि जो बच्चें कहानियां सुनते हैं उन्हें कई मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक लाभ प्राप्त होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों की करती हैं पिटाई तो जान लें इसके प्रभाव


why storytelling is good

सुनने की क्षमता होती है मजबूत

शुरुआत से कहानी सुनने की आदत से बच्चों की सुनने की क्षमता काफी मजबूत होती है। दरअसल हर कहानी की एक स्टोरी लाइन होती है जिसे समझने के लिए उसे लगातार सुनना पड़ता है। जब हम लगातार कहानी सुनते हैं तो उससे हमारी सुनने की शक्ति काफी बेहतर होती है।

शब्द कोष बड़ा होता है

ना सिर्फ पढ़ने बल्कि सुनने से भी शब्द कोष को फायदा मिलता है। कहानी सुनते वक्त तरह-तरह के शब्द सुनने के मिलते हैं जो बच्चों को याद हो जाते हैं। ऐसे में बोलते और लिखते वक्त बच्चे कहानी के दौरान सुने शब्दों का भी प्रयोग करना शुरू कर देते हैं।

उच्चारण अच्छा होता है

सुनने से हमें शब्दों के इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में भी मालूम पड़ता है। शब्दों पर लगी बिंदी का क्या अर्थ है और किस शब्द को कैसा बोलना है यह सबकुछ सुनने से बच्चों को सिखने को मिलता है।

शिक्षा में होता है फायदा

कहानियों से कुछ नया सिखने को मिलता है। चूंकी हर कहानी का एक उद्देश्य होता है। ऐसे में जब हम बच्चों को कहानी सुनाते हैं तो उसे भाव भी समझ आते हैं। जैसे अगर आप बच्चों को चोरी ना करने की शिक्षा से जुड़ी कोई कहानी सुना रहे हैं तो भविष्य में वो कभी भी चोरी करने से पहले कहानी को जरूर याद करेगा।मस्तिष्क का विकास करने में भी कहानी सुनने की आदत बहुत मदद करती है

इसे भी पढ़ेंःअपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चुनें ये 3 प्लान, मिलेंगे कई फायदे

तो ये थे कुछ बिंदु जिन्हें जान साफ हो जाता है कि कहानी सुनाने से हर बच्चे को कोई ना कोई लाभ जरूर मिलता है। अगर आप ऐसे ही किसी और विषय से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।