herzindagi
lulu mall and why it is famous

लखनऊ में खुला Lulu Mall सोशल मीडिया पर क्यों कर रहा है ट्रेंड, जानें इसके बारे में

दुनिया भर में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनके नाम बेहद अजीब हैं। इन्हीं में से एक नाम Lulu Mall है।आखिर इस नाम का मतलब क्या है, जानें।
Updated:- 2022-07-14, 13:28 IST

कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देश का सबसे बड़ा Lulu मॉल खोला गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में इस खूबसूरती देखने बनती है। यह मॉल करीब 11 एकड़ इलाके में बना हुआ है, जिस वजह से यहां एक समय में 50,000 लोग शॉपिंग कर सकते हैं।

लेकिन मॉल की खूबसूरती से ज्यादा बात इसके नाम को लेकर हो रही है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको Lulu मॉल और इससे जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे।

क्या है Lulu Mall?

why lulu mall is famous

अगर आप लखनऊ वासी हैं और वीकेंड पर घूमने का मन बना रहे हैं Lulu मॉल आपके लिए एक अच्छी डेस्टिनेशन है। यह मॉल लखनऊ-सुल्तानपुर रोड के पास शहीद पद के बगल में सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित है। इस खूबसूरत मॉल को 2,000 करोड़ की लागत में तैयार किया गया है। इतना ही Lulu Mall भारत के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। लखनऊ के इस मॉल की भव्यता देखते बनती है।

इसे भी पढ़ें-यूक्रेन देश से जुड़े इन रोचक तथ्यों के बारे में जानें

Lulu शब्द का मतलब क्या है?

why lulu mall is famous ()

मॉल(दिल्ली के मॉल) खुलने के बाद से ही Lulu शब्द काफी चर्चा में है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि मॉल के लिए यह नाम क्यों चुना गया है। इस नाम का किस्सा बेहद दिलचस्प है। दरअसल ‘लूलू ग्रुप इंटरनेशनल’ एक फेमस मल्टीनैशनल कंपनी है। इस मॉल का हेडक्वार्टर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में है। बता दें कि Lulu शब्द का मतलब Pearl होता है। इसी के नाम ग्रुप का नाम रखा गया है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-शादी में रिपोर्टिंग से लेकर रोटी से मुंह पोंछने तक, ये वायरल वीडियो आपको हंसने पर कर देंगे मजबूर

Lulu ग्रुप का मालिक कौन?

owner of lulu mall

Lulu ग्रुप हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन चलाता है। इस ग्रुप को केरल के रहने वाले एम,ए,यूसुफ अली ने शुरू किया था। इस ग्रुप ने अबू धाबी में अपना पहला सुपर मार्केट खोला था। इसके बदलते समय के साथ Lulu ग्रुप ने अबू धाबी समेत कई अन्य देशों में भी अपना बिजनेस फैलाया। आज Lulu ग्रुप का टर्नओवर 8 अरब डॉलर का है, साथ ही दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में इसके मॉल फैले हुए हैं। व्यापार के अलावा यह मॉल आज 60,000 लोगों को रोजगार दे रहा है।

भारत में Lulu ग्रुप के कितने मॉल हैं?

भारत में अब तक Lulu ग्रुप ने कोच्चि, बेंगलुरू, तिरुवनंतपुरम और लखनऊ में अपने मार्केट खोले हैं। यह उत्तर भारत में lulu ग्रुप का पहला मॉल है, जिसे उत्तर प्रदेश की राजधानी में खोला गया है।

Lulu मॉल में क्या है खास?

what is lulu

  • लखनऊ के इस मॉल में 1600 लोग फूड कोर्ट में एक साथ बैठ सकते हैं।
  • 50,00 लोग एक साथ शॉपिंग कर सकते हैं।
  • मॉल में 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स लगे हैं।
  • मॉल में 15 रेस्टोरेंट और 25 आउटलेट का फूड कोर्ट है।
  • मॉल में मल्टी लेनर कार पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें 3,000 गाड़ियां एक वक्त पर पार्क की जा सकती हैं।

तो ये थी Lulu मॉल और उसके नाम से जुड़ी सभी जानकारियां, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- google searches

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।